अलर्ट! MP के इस शहर में कोरोना अटैक, सामने आए 102 मामले

इंदौर, 15 जुलाई: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है, जहां लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अब टेंशन में आ गया है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नजर डालें तो इसमें सर्वाधिक मामले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से निकल कर सामने आ रहे हैं। साथ ही साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद अब लोगों में डर का माहौल है, तो वहीं लोगों ने एक बार फिर सावधानी के साथ कोरोना गाइडलाइन को अपनाना शुरू कर दिया है।

इंदौर में सामने आए 102 नए मामले

इंदौर में सामने आए 102 नए मामले

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण किस तरह लगातार बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, पिछले कुछ दिनों से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। वहीं पिछले 24 घंटों की यदि बात की जाए तो इंदौर में 102 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, तो वहीं पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ी है। उधर, प्रदेश के अन्य शहरों में भी लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट नजर आ रहा है।

लक्षणों के दिखने पर रहना होगा सावधान

लक्षणों के दिखने पर रहना होगा सावधान

कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ता चला जा रहा है, जहां अबकी बार कोरोना संक्रमण नए लक्षणों के साथ सामने आ रहा है, जिसमें मुख्य रुप से सर्दी, खांसी और बुखार तो है ही, लेकिन इसके साथ अब उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंच रहे मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो 4 दिन से ज्यादा बुखार रहने पर कोविड की जांच करानी चाहिए, साथ ही यदि उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी है, तो भी कोविड की जांच आवश्यक है।

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण बना चिंता

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण बना चिंता

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, वह एक तरह से इंदौर वासियों के लिए चिंता का विषय है, जहां लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जाने वाली रिपोर्ट पर नजर डालें, तो फिलहाल टेस्टिंग कम हो रही है, लेकिन यदि टेस्टिंग बढ़ती है, तो कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता चला जाएगा।

अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा स्वास्थ्य विभाग

अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा स्वास्थ्य विभाग

प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अब अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार बढ़ रहे आंकड़ों पर नजर रखी जा रही है, तो वहीं मरीजों तक हर संभव स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की भी कोशिश की जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग में आमजन से भी सावधानी रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+