क्या MP में आ गई कोरोना की चौथी लहर? आंकड़ों पर डालिए एक नजर

इंदौर, 8 जुलाई: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े डराने लगे हैं, जहां लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े बढ़ते चले जा रहे हैं। मुख्य रूप से यह आंकड़े इंदौर और अन्य बड़े शहरों में बढ़ रहे हैं। एक तरफ जहां प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का सिलसिला जारी है, तो वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े अब डराने लगे हैं। यही कारण है कि, लंबे वक्त के बाद अब एक बार फिर प्रदेशवासियों की नजर रोजाना स्वास्थ्य विभाग से आने वाली कोरोना की उस रिपोर्ट पर रहती है, जिसमें पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा छपा होता है।

पिछले 24 घंटों में मिले संक्रमित मरीज

पिछले 24 घंटों में मिले संक्रमित मरीज

वैसे तो कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते चला जा रहा है, लेकिन पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा निकलकर सामने आया, उस आंकड़े ने सभी को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं, इन आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग को भी टेंशन में डाल दिया है। यदि इन आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आए हैं। इंदौर से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगभग 77 निकल कर सामने आया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में हैं ऐसा हाल

प्रदेश के अन्य जिलों में हैं ऐसा हाल

प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण पर नजर डालें तो राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटों में 30 मामले निकल कर सामने आए, तो वहीं बुरहानपुर में 2, ग्वालियर में 8, जबलपुर में 10, उज्जैन में 2 नरसिंहपुर में 4 तो वहीं सीहोर में भी 2 मामले निकल कर सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से कई लोग ठीक हो चुके हैं, तो वहीं कई लोग मौत का शिकार भी हो चुके हैं।

पहली और दूसरी लहर ने बचाया था तांडव

पहली और दूसरी लहर ने बचाया था तांडव

कोरोना संक्रमण की यदि अब तक की स्थिति पर नजर डालें तो इसमें सबसे ज्यादा हाहाकार पहली और दूसरी लहर में मचा था, जहां दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण के चलते कई लोग मौत का शिकार तक हो गए थे। इतना ही नहीं इस लहर में कोरोना उपचार की सामग्री मिलना भी मुश्किल हो गई थी। साथ ही ऑक्सीजन की कमी के साथ-साथ रेमडेसिविर और अन्य प्रकार के इंजेक्शन भी बाजार से पूरी तरह गायब हो गए थे।

चुनाव संपन्न होने के बाद फूट सकता है कोरोना बम

चुनाव संपन्न होने के बाद फूट सकता है कोरोना बम

प्रदेश भर में इन दिनों नगर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव का सिलसिला जारी है, जहां इन चुनावों के चलते लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कहीं प्रत्याशियों के जनसंपर्क जारी हैं, तो कहीं-कहीं लोग मतदान करने के लिए भी एक साथ एक जगह पर जुट रहे हैं। कोरोना की लगातार बिगड़ती स्थिति अब चिंता का विषय बन चुकी है, जहां एक बार फिर नगर निगम चुनाव और पंचायत चुनाव निपटने के बाद कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए करें ये उपाय

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए करें ये उपाय

यदि आप भी मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग भी करते रहें। इसी के साथ भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करें। समूह में ना खड़े रहे, और किसी भी व्यक्ति से आवश्यक दूरी का पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+