Khargone में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, लाखों की मदिरा जप्त

खरगोन जिले के आबकारी वृत खरगोन स व भीकनगांव के आबकारी दल ने बुधवार को अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की है। इस दौरान लाखों की मदिरा जप्त की गई.

indore

खरगोन जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार जिले के आबकारी वृत खरगोन स व भीकनगांव के आबकारी दल ने बुधवार को अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की है। आबकारी दल ने वृत खरगोन स के ग्राम वैशाली, बिस्टान, देवला, गारी तथा मोघन में अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क,च के 06 प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बड़ी मात्रा में शराब बरामद

खरगोन के अलग-अलग क्षेत्रों में जारी कार्रवाई में 60 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन, 24 केन लेमाउण्ट बीयर की जप्त है। कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से लगभग 2000 किलोग्राम महुआ लहान के सेम्पल लेकर लहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। प्रकरणों में जप्त मदिरा एवं सामग्री बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये है। वृत स एवं भीकनगांव के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो जिले के आबकारी वृत खरगोन स व भीकनगांव के आबकारी दल ने बुधवार को अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की है।

लगातार जारी है कार्रवाई

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में अवैध मदिरा के विक्रय एवं संग्रहणकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। बुधवार को वृत बड़वाह एवं सनावद के आबकारी दल ने संयुक्त रूप से बड़वाह वृत के ग्रामसेमरला एवं जगतपुरा में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध दबिश दी गयी। वही ग्राम बागफल में भी एक प्रकरण अवैध मदिरा विक्रय का कायम किया गया। कार्यवाही के दौरान वृत के आबकारी उपनिरीक्षक ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत 05 प्रकरण दर्ज में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो स्थानों पर खाली तलाशी कर पंचनामा बनाये हैं। कार्यवाही में इन स्थानों से करीब 6 हजार रूपये की 42 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 35 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की है।

ये भी पढ़े- Indore में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+