MP Weather update : सर्द हवाओं ने डाला डेरा, इस दिन से मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत
इंदौर की बात की जाए तो यहां मंगलवार का दिन भी काफी सर्द रहा, जहां पारा 22.6 डिग्री रहा, जो औसत से 4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान लगातार 9 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Recommended Video

सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने से मालवा निमाड़ अंचल में कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है, जहां इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, और धार जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। पिछले 2 दिनों से बड़ी सर्द हवाओं की रफ्तार ने लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। इंदौर की बात की जाए तो यहां मंगलवार का दिन भी काफी सर्द रहा, जहां पारा 22.6 डिग्री रहा, जो औसत से 4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान लगातार 9 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। ठंड के तेवर अभी भी नरम होने के आसार नहीं दिख रहे।

इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल सर्द हवाओं से निजात मिलने की संभावना कम है, लेकिन 20 जनवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके पीछे की वजह हवा की गति कम होना और हवा की दिशा बदलना हो सकती है। हाल-फिलहाल ठंड की स्थिति देखी जाए तो सर्द हवाओं का सबसे ज्यादा असर शाम 5 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक रहता है। साथ ही सुबह और शाम को ठंड ज्यादा महसूस होती है। उधर, आने वाले दिनों में जल्द ही लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है, जहां 20 जनवरी के बाद से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

पर्यटन स्थलों पर बढ़ने लगी भीड़
मध्यप्रदेश में ठंड अपना असर दिखाने लगी है, जहां अब पर्यटकों की संख्या भी पर्यटन स्थलों में बढ़ने लगी है। प्रदेश के कुछ पर्यटन स्थलों पर इन दिनों कश्मीर सा नाजरा देखने मिल रहा है। धार जिले में स्थित मांडू भी विंटर सीजन में पर्यटकों को खूब लुभाता है, जहां के मनमोहक नजारे पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देते हैं। विंटर के सीजन में यहां अलग नजारा देखने मिलता है, जहां हरियाली के बीच स्थित मांडू अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के दिल में अलग जगह बनाता है।
ये भी पढ़े- IND vs NZ सीरीज के लिए Indore के Rajat Patidar का चयन, ये रिकॉर्ड हैं इनके नाम
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल? -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी?












Click it and Unblock the Notifications