भाई-बहन की करतूत, अपनी चाची को ही बना दिया कॉल गर्ल, जानिए फिर क्या हुआ?
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक भाई-बहन की अजीब करतूत सामने आई हैं। दोनों ने मिलकर अपनी चाची को ही कॉल गर्ल बना दिया। इस चाची अवसाद में आ गई और वह आत्महत्या का कदम तक उठाने की सोचने लगी।

पुलिस ने शुरू की जांच
परेशान चाची ने इंदौर के एरोड्रम पुलिस को शिकायत दी और बताया कि प्रगति नगर में रहने वाले उसके भतीजे और भतीजी ने उसे एक वेबसाइट पर कॉल गर्ल लिख दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर जांच शुरू कर दी है।

अश्लील मैसेज व गंदे कमेंट्स किए
पुलिस को महिला ने बताया कि उसके भतीजे ने पहले उसके बेटे को वाट्सएप पर अश्लील मैसेज व गंदे कमेंट्स किए। इसके बाद भतीजी ने साजिश कर एक ब्यूटी पार्लर की वेबसाइट बनाई और उस पर महिला का नंबर डाल दिया और उसके आगे प्रोस्टिट्यूट लिख दिया।

भतीजे-भतीजी से पारिवारिक विवाद
महिला का कहना था कि आरोपितों के द्वारा किए गए कृत्य से मुझे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेलने को मिला। इससे अवसाद में आ गई और आत्महत्या का कदम उठाने जा रही थी। उधर, महिला का अपने भतीजे-भतीजी से पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, जिसके चलते द्वेषपूर्ण भावना से उन्होंने उसके साथ यह हरकत की।












Click it and Unblock the Notifications