प्यार में पागल बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को दी धमकी, और फिर....
इंदौर, 12 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर में रहकर एमपीपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवक ने मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है की, देर रात युवक जब अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत कर रहा था, उस वक्त किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने गर्लफ्रेंड को सुसाइड करने की धमकी देकर फोन बंद कर दिया. इसके बाद जब हॉस्टल संचालक और छात्र युवक का हाल जानने उसके रूम पहुंचे, इससे पहले ही युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

फंदे पर लटका मिला शव
युवक के धमकी देने के बाद गर्लफ्रेंड ने यह पूरी बात हॉस्टल संचालकर को फोन कर बताई, जिसके बाद हॉस्टल संचालक ने युवक के कमरे में जानकर हाल जानने की कोशिश तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद हॉस्टल संचालक ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.
छात्र के पिता हैं सब इंस्पेक्टर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मृतक ग्वालियर का रहने वाला था, जो यहां पिछले कुछ माह पहले ही आया था, वह कोचिंग के लिए इंदौर आया था, जहां वह शहर के भंवरकुंआ इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहा था, मृतक के पिता ग्वालियर में ही सब इंस्पेक्टर हैं. जबलपुर में रहने वाली युवती से मृतक की दोस्ती की बात सामने आई है, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
कमरे में पहुंचने से पहले ही लगा ली फांसी
मृतक की गर्लफ्रेंड ने सुबह-सुबह हॉस्टल संचालक को बताया की, युवक उसे फोन पर सुसाइड करने की धमकी दे रहा है, जिसके बाद हॉस्टल संचालक ने युवक के आसपास रहने वाले छात्रों को युवक का हाल जानने के लिए कहा, जिसके बाद जैसे ही छात्र और हॉस्टल संचालक युवक के पास पहुंचे, इससे पहले ही युवक फांसी लगा चुका था.












Click it and Unblock the Notifications