बॉयफ्रेंड ने कराई शादीशुदा गर्लफ्रेंड की ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी, बनाने लगा अप्राकृतिक संबंध
इंदौर, 19 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से पहले तो पति का तलाक कराया, और फिर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं इस दौरान बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की मर्जी के खिलाफ जाकर उसकी ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी तक करा दी। इतना ही नहीं यह सब कुछ कराने के बावजूद बॉयफ्रेंड अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को लगातार परेशान कर रहा था, जहां वह गर्लफ्रेंड के साथ अप्राकृतिक संबंध बना रहा था, तो वहीं मारपीट भी कर रहा था।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
दरअसल, शहर के भंवरकुआं थाने से एक चौंका देने वाला मामला निकल कर सामने आया, जहां पीड़िता ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराते हुए बताया कि, आरोपी ने पहले उसका पति से तलाक करवा दिया, और फिर तलाक करवाने के बाद लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। इतना ही नहीं साल 2020 में आरोपी ने पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी तक करा दी। वहीं पीड़िता के मना करने पर आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करता रहा, और शराब के नशे में गाली-गलौच कर अप्राकृतिक संबंध बनाएं।

11 साल पहले हुई पीड़िता के आरोपी से पहचान
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, लगभग 11 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, जहां दोनों ने मुलाकात के बाद एक दूसरे से फोन पर बातचीत शुरू की, बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी को पहले से शादीशुदा होने की जानकारी दी। वहीं आरोपी ने पीड़िता का पहले पति से तलाक करवा दिया, और फिर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा और मारपीट भी करने लगा। पीड़िता ने बताया कि, आरोपी ने अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि, आरोपी उसे बिलावली क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर लेकर गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता के मना करने पर आरोपी उसे रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के पहले पति पर हमला भी करवाया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications