Indore को लगेंगे विकास के पंख, इस तालाब पर होगी बोटिंग, बनेगा वॉटर स्पोर्टस सेंटर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, जहां अब एमआईसी बैठक में कई सारी सौगातें दी गई है, जिसमें 50 करोड से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना के 543 हितग्राहियों को इकाई आंवटन के साथ ही खण्डवा रोड बिलावली तालाब पर बोटिंग, वॉटर स्पोर्टस हेतु पीपीपी मॉडल पर स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
बैठक में 50 करोड से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना के 543 हितग्राहियों को इकाई आंवटन के साथ ही खण्डवा रोड बिलावली तालाब पर बोटिंग, वॉटर स्पोर्टस हेतु पीपीपी मॉडल पर स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही इंदौर शहर के विभिन्न तालाबो में पीपीपी मॉडल पर तालाबों से जलकुम्भी हटाने एवं पानी के उपचार के निर्देश दिए गए।

महापौर परिषद ने लिए ये फैसले
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन कांउसिल की बैठक में खण्डवा रोड बिलावली तालाब पर बोटिंग, वॉटर स्पोर्टस हेतु पीपीपी मॉडल पर स्थापित करने, इंदौर शहर के विभिन्न तालाबो में पीपीपी मॉडल पर तालाबो से जलकुम्भी हटाने एवं पानी के उपचार हेतु सफाई एवं शुद्धीकरण हेतु योजना तैयार की गई है, जिसके तहत शहर के तालाब में उत्पन्न जलकुम्भी को हटाने हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति, जिसके तहत उक्त योजना में कन्सेस्नर या इंटरप्रिन्योर जलकुम्भी निकालकर ले जाएगा तथा उसका खाद आदि बनाकर पुर्नउपयोग हेतु किसानों को विक्रय करना तथा पानी की उपलब्धता अनुसार वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियो को आयोजित करना है।
इन कार्यों को मिली स्वीकृति
बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अद्योसंरचना निर्माण अंतर्गत विधानसभा 02 वार्ड 27 में नंदा नगर रोड पर रिक्त भूमि पर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का 15 करोड की लागत से निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर में 3 गलियों व मेनरोड का जनसहयोग से सीमेंट कांक्रीट, सयाजी होटल के पीछे स्थित मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार, केशरबाग ब्रिज के पास नीचे एरिया में पब्लिक सुविधा हेतु स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, चाट चौपाटी एवं हॉकर्स झोन का पीपीपी मॉडल पर विकसित करना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उद्यान व घरो के पेडो की कटिंग, वेस्ट के निपटान हेतु पीपीपी मॉडल अंतर्गत 100 टन प्रतिदिन क्षमता के ग्रीन वेस्ट प्लांट की स्थापना, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में फिश एक्वेरियम के निर्माण हेतु कंसलेटेंट नियुक्त, प्राणी संग्रहालय में प्रवेश द्वार के समीप जन निजी भागीदारी पीपीपी आधार पर 14 डी सिनेमा थिएटर एवं वर्चुअल जंगल सफारी का निर्माण को सहमति प्रदान की गई।
ये भी पढ़े- Indore news: अब इस मामले में नंबर वन बनेगा इंदौर, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से सुधरेगा ट्रैफिक












Click it and Unblock the Notifications