Indore news: अब इस मामले में नंबर वन बनेगा इंदौर, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से सुधरेगा ट्रैफिक
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को ट्रैफ़िक मैनेजमेंट में भी नम्बर 1 बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी इंदौर द्वारा आधुनिक तकनीक से निर्मित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के प्रथम चरण का लाइव प्रसारण इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) पर करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा तथा बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु पलासिया चौराहा पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया।
साथ ही शहर के बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हमारे वोलेंटियर्स ट्रैफिक मित्रों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया सहित जनप्रतिनिधियों, ट्रैफिक मित्रों तथा स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति रही।

ट्रैफिक में नंबर वन बनेगा इंदौर
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं, जहां इन्हीं कवायदों के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक सिस्टम को भी बदला जा रहा है, आने वाले दिनों में इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ ट्रैफिक के मामले में भी नंबर वन बनता नजर आएगा। इधर, ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर लगातार नए नवाचार इंदौर में किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्राफिक कम मैनेजमेंट को लेकर नए-नए नवाचारों का असर आने वाले दिनों में देखने मिलेगा।
लगातार जारी है कार्रवाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था को बंद करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि, अब शहर में धीरे-धीरे ट्रैफिक व्यवस्था सुधरती नजर आ रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात बाधित करने वालों को अलग-अलग तरीकों से हिदायत के साथ ही सजा भी दी जा रही है, जिससे सबक लेकर वे आने वाले समय में ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकें।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 की तैयारी, कुछ ऐसा है इंदौर की प्रत्येक विधानसभा के वोटर्स का आंकड़ा












Click it and Unblock the Notifications