Omkareshwar में हादसा, बीच नदी में नाव पलटी, 2 साल के मासूम समेत एक व्यक्ति की डूबने से मौत
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओमकारेश्वर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव बीच नदी में पलट गई।

Recommended Video

खंडवा जिले के ओमकारेश्वर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव बीच नदी में पलट गई। नाव में बैठे एक ही परिवार के लोग नदी में गिर गए, जिसमें 4 लोगों को नागरिकों के द्वारा बचाया गया तो वहीं 2 साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। वहीं परिवार का एक अन्य सदस्य लापता बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नाव के बीच नदी में पहुंचते ही हवा और आंधी चलने सेनाओं का बैलेंस बिगड़ गया, जिसके चलते नाव पानी में डूब गई। वहीं हड़कंप मच गया, जहां गोताखोरों की मदद से कुछ लोगों को बचा लिया गया, तो वहीं कुछ लोग नदी में समा गए।
4 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया
ओम्कारेश्वर में सोमवार को लगभग दोपहर 3:30 बजे तेज आंधी हवा में एक नाव नर्मदा नदी में डूब गई थी, जिसमें 6 सवारी थी, जिसमें 4 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा बजरंग बहादुर ने बताया कि, इसमें एक डेढ़ वर्ष का बालक दक्ष पिता निकुंज की मृत्यु हो गई है व एक कार्तिक नाम का व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है डूब गया है,जिसकी सर्चिंग जारी है। इस घटना की जांच हेतु अपर कलेक्टर काशीराम बडोले को अधिकृत किया गया।
गुजरात का रहने वाला है परिवार
जानकारी के मुताबिक जिस परिवार के साथ हादसा हुआ है, वह गुजरात का रहने वाला है। गुजरात के भावनगर में रहने वाले इस परिवार के सदस्य धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे थे, जहां उन्होंने महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए थे। वहीं उज्जैन से परिवार के सदस्य इंदौर और फिर इंदौर से सोमवार को ओमकारेश्वर पहुंचे थे, जहां नदी में नाव की सहायता से एक पाठ से दूसरे पार जा रहे परिवार की नाव नदी के बीच में जाकर पलट गई। हादसे में परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई, जहां 2 साल के बच्चे का शव बरामद हो चुका है तो वहीं एक अन्य व्यक्ति के शव की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- Mahakal lok का दूसरा चरण बेहद खास, करोड़ों की लागत से बन रही हैरिटेज धर्मशाला और बेसमेंट पार्किंग












Click it and Unblock the Notifications