Haryana में BJP की बंपर जीत का MP में जश्न, जमकर थिरके नेता और कार्यकर्ता

इंदौर के जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से विजयश्री प्राप्त होने और जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया साथ ही एक-दूसरे को जलेबी एवं लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला ढ़ोलक की थाप पर सभी ने जमकर नृत्य भी किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, अनिल शर्मा, वीरेंद्र पवार, अजय अग्निहोत्री, सुधा सुखयानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indore

CM मोहन यादव ने कही ये बात

हरियाणा में एक बार फिर BJP की रिकॉर्ड जीत हुई है, जहां BJP को पूर्ण बहुमत मिला है। इसी के साथ, BJP ने एक खास रिकॉर्ड हरियाणा में कायम किया है, जहां BJP ने लगातार 3 बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। वहीं BJP को मिली जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री CM डॉक्टर मोहन यादव ने भी अपनी बात रखी है।

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को हरियाणा की जनता ने अभूतपूर्व विजय का आशीर्वाद दिया है। नायब सिंह सैनी और सभी जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई देता हूँ। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है।

हरियाणा भाजपामय, चहुंओर समृद्धि का कमल

CM मोहन यादव ने लिखा की, वीरभूमि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक हैट्रिक विजय प्रदान कर पुनः डबल इंजन की सरकार बनाने में अद्वितीय योगदान देने वाले सभी मतदाताओं और देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डबल इंजन की भाजपा सरकार के 10 वर्षों में सेवा, सुरक्षा, सुशासन व किसान कल्याण के अद्वितीय कार्यों की प्रत्यक्षदर्शी जनता-जनार्दन ने एक बार फिर भाजपा पर पूरे दिल से भरोसा दिखाकर नया कीर्तिमान रच दिया है। यह प्रचण्ड बहुमत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रहित में उनके द्वारा लिये गये फैसलों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर अथाह जन-विश्वास की जीवंत अभिव्यक्ति है।

ये भी पढ़े- Haryana में BJP की बंपर जीत, MP के CM मोहन यादव ने किसको दिया श्रेय, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+