Haryana में BJP की बंपर जीत, MP के CM मोहन यादव ने किसको दिया श्रेय, जानिए
Haryana Assembly Election में एक बार फिर BJP की रिकॉर्ड जीत हुई है, जहां BJP को पूर्ण बहुमत मिला है। इसी के साथ, BJP ने एक खास रिकॉर्ड हरियाणा में कायम किया है, जहां BJP ने लगातार 3 बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। वहीं BJP को मिली जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री CM डॉक्टर मोहन यादव ने भी अपनी बात रखी है।
CM डॉ. मोहन यादव ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को हरियाणा की जनता ने अभूतपूर्व विजय का आशीर्वाद दिया है। नायब सिंह सैनी और सभी जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई देता हूँ। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है।

हरियाणा भाजपामय, चहुंओर समृद्धि का कमल
CM मोहन यादव ने लिखा की, वीरभूमि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक हैट्रिक विजय प्रदान कर पुनः डबल इंजन की सरकार बनाने में अद्वितीय योगदान देने वाले सभी मतदाताओं और देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डबल इंजन की भाजपा सरकार के 10 वर्षों में सेवा, सुरक्षा, सुशासन व किसान कल्याण के अद्वितीय कार्यों की प्रत्यक्षदर्शी जनता-जनार्दन ने एक बार फिर भाजपा पर पूरे दिल से भरोसा दिखाकर नया कीर्तिमान रच दिया है। यह प्रचण्ड बहुमत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रहित में उनके द्वारा लिये गये फैसलों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर अथाह जन-विश्वास की जीवंत अभिव्यक्ति है।
ये भी पढ़े- Haryana Chunav Result: रुझानों में पिछड़े लेकिन भरोसा बरकरार, भूपेंद्र हुड्डा ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications