Indore News: BJP कार्यकर्ताओं को लेनी होगी सेल्फी, आखिर क्यों शेयर करना है जरूरी, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की वृहद संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि, 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर एवं सभी कार्यकर्ताओं के घर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया जाएगा, जिसके साथ सेल्फी लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं को शेयर करना है। BJP4vikshitbharat हेशटेग के साथ पोस्ट करना है। साथ ही कार्यालय पर प्रदर्शनी लगाकर मिठाई वितरण भी किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि, 6 एवं 7 अप्रैल को मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यों द्वारा हर्षोल्लाह के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। आठ एवं 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें मंडल स्तर से लेकर सक्रिय सदस्य एवं सभी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रदेश स्तर पर भी अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग तीन विषयों पर बात रखने के लिए तीन वक्ता नगर या फिर प्रदेश स्तर पर भेजे जाएंगे।

Indore

पहला विषय बीजेपी की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार, तो वहीं दूसरा विषय भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन होगा एवं तीसरा विषय प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ पिछले 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा होगा, और इन तीनों विषयों पर अलग-अलग वक्ता अपनी बात रखेंगे। इसी प्रकार 7 से 13 अप्रैल के बीच एक बूथ स्तर सम्मेलन होगा, जिसका नाम बस्ती चलो अभियान होगा, और इसमें पार्टी के नगर और प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारी एक-एक बूथ पर जाएं और कम से कम 8 घंटे वह कार्यकर्ता उस मोहल्ले एवं बस्ती में वहां के रहवासियों के साथ व्यतीत करेगे एवं पार्टी द्वारा दिया गया। टास्क जैसे की किसी सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाना एवं पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कम से कम 10 लाभार्थियों से मुलाकात करना है साथ ही अभियान के दौरान मंदिर, अस्पताल, स्कूल वह गलियों में स्वच्छता अभियान चलाना है एवं जल स्रोतों एवं निकायों की सफाई भी करना शामिल है। संध्या के समय रहवासियों की चौपाल अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी, साथ ही वरिष्ठ नेताओं एवं आपातकाल में MISA के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों एवं कारर्सेवकों का सम्मान किया जाएगा साथ ही मंडल समितियां की बैठक भी ली जाएगी।

13 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं परिसरों को सजाने के साथ ही शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा और 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा उसके पश्चात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच जिले में डॉ भीमराव अंबेडकर जी पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा

इस अवसर पर नगर प्रभारी तेजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि, स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को हमें ज़मिनी स्तर पर उतरना है। साथ ही चौहान ने कहा कि, डॉ.भीमराव अंबेडकर जी जैसे महापुरुष किसी एक जाति समुदाय के नहीं होते वे हम सबके और पूरे भारत के सम्मान एवं गौरव है। 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हमें मंडल स्तर तक बाबा साहेब द्वारा लोकसभा में दिए गए वाक्यांश उनके द्वारा लिखे गए लेख और संविधान में देश हित में लिखी गई बातों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है, जिससे कि आमजन प्रेरणा ले सके।

स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे को संयोजक एवं अशोक अधिकारी, भारत पारीख एवं निलेश चौधरी को सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर घनश्याम शेर को संयोजक एवं हरप्रीत सिंह बक्शी, मुकेश राजावत एवं राजेश शिरोडकर को सहसंयोजक बनाया गया है।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर से आयोध्या की यात्रा बिल्कुल मुफ्त, बस करना होगा MIC मेंबर का ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+