Indore News: इंदौर से आयोध्या की यात्रा बिल्कुल मुफ्त, बस करना होगा MIC मेंबर का ये काम

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा अपने बेबाक अंदाज और एक्शन मोड़ के लिए खास पहचान रखते हैं, जहां एक बार फिर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने राशन माफियाओं के विरूद्ध अभियान छेड़ते हुए ऐसी घोषणा की है, जो अब सुर्खियां बन गई है।

दरअसल, एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने राशन माफियाओं की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए कालाबाजारी करने वालों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

इंदौर नगर निगम में एमआईसी की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही मनीष शर्मा मामा ने राशन माफियाओं के खिलाफ मुहिम छेड़नी शुरू कर दी थी, जहां इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मनीष शर्मा मामा ने एक खास घोषणा की है। इस घोषणा में मनीष शर्मा मामा ने राशन माफियाओं की कालाबाजारी की सूचना देने वालों को अयोध्या का टिकट देने की बात कही है। साथ ही इस ऑफर में ना सिर्फ सूचना देने वालों को आयोध्या का टिकट मिलेगा, बल्कि आयोध्या में रहने और खाने की व्यवस्था मनीष मामा ने करने का वादा किया है।

ऑफर सियासत में सुर्खियां बटोर रहा

वहीं अब एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा का ये ऑफर सियासत में सुर्खियां बटोर रहा है, जहां मामा के इस ऑफर की चर्चा हर तरफ हो रही है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने राशन माफियाओं के खिलाफ इस तरह का ऐलान किया हो, इससे पहले मनीष शर्मा मामा लगातार राशन माफियाओं के खिलाफ छापेमार कार्रवाई कर चुके हैं, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिली थी, जिसके चलते उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा अपने बेबाक अंदाज और एक्शन मोड़ के लिए खास पहचान रखते हैं, जहां एक बार फिर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने राशन माफियाओं के विरूद्ध अभियान छेड़ते हुए ऐसी घोषणा की है, जो अब सुर्खियां बन गई है।

ये भी पढ़े- Indore News: नए स्वरूप में निखरेगा इंदौर का ये तालाब, मंत्री और कलेक्टर ने जाना हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+