ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद वीडी शर्मा ने की कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात, लंबी चली चर्चा
इंदौर, 29 अगस्त : बीजेपी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, तो वहीं इस बीच बीजेपी नेताओं की मुलाकात भी सियासत में सुर्खियां बनी हुई है, जहां लगातार नेताओं का एक-दूसरे से मेल मुलाकात का सिलसिला जारी है. इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने इंदौर दौरे के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मिले, जहां वीडी शर्मा ने पितृ पर्वत पहुंचकर विजयवर्गीय से मुलाकात की है. यहां दोनों ही नेताओं के बीच चली लंबी चर्चा ने सियासत में जमकर सुर्खियां बटोरी. वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी विजयवर्गीय से मुलाकात की थी, जहां दोनों नेताओं ने पारिवारिक माहौल में भेंट करते हुए चर्चा की थी।

सियासत के बदलते समीकरण चर्चा का विषय
इन दिनों सियासत में हलचल जमकर सुर्खियां बटोर रही है, जहां बीजेपी के खेमे में ज्यादा हलचल का माहौल है. इन दिनों बीजेपी के खेमे पर एक नजर डालें तो यहां लगातार दिग्गज नेताओं के बीच मेल मुलाकात का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां बड़े नेताओं के बीच मुलाकात और चर्चा जमकर सुर्खियां बटोर रही है. वहीं अब सियासत के गढ़ इंदौर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से की गई मुलाकात सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा चली. साथ ही इससे पहले विजयवर्गीय और सिंधिया के बीच हुई मुलाकात को लेकर भी सियासत में कई तरह के कयास लगाए गए थे. बहरहाल, अब देखना होगा की दिग्गजों के बीच जारी मुलाकात का ये सिलसिला आने वाले दिनों में सियासत पर अपना कितना असर दिखाता है.
इलेक्ट्रिक कार में सवार हुए वीडी शर्मा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने इंदौर आए थे, जहां उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की इलेक्ट्रिक कार में सवारी करते हुए इस इलेक्ट्रिक कार की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं वह महापौर पुष्यमित्र भार्गव की इलेक्ट्रिक कार में घूम कर कई नेताओं से मिले, और शहर का भ्रमण भी किया। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि, आज हमारे महापौर के साथ उनके इलेक्ट्रिक व्हीकल में उनके साथ बैठकर गया, उसकी अलग ही आनंद की अनुभूति है। इंदौर के महापौर की एक अच्छी शुरुआत है पर्यावरण की दृष्टि से।
ये भी पढ़ें- BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा ने VIDEO में स्वीकारी लिंचिंग में 5 मर्डर करवाने की बात, FIR के बाद अब नोटिस












Click it and Unblock the Notifications