MP Assembly Election 2023: मिशन निमाड़ पर VD Sharma, BJP नेताओं को दी नसीहत- ग्लैमरबाजी दूर रहें

BJP मिशन 2023 की तैयारी में जुटी है, जहां इसी को लेकर बीजेपी की लगातार अपनी तैयारियाां जारी है। इसी के मद्देनजर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अलग-अलग जिलों के दौरे पर है.

indore

मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारियां जारी हैं, जहां इसी को लेकर बीजेपी भी लगातार अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अलग-अलग जिलों के दौरे पर हैं, जहां वे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का खास प्लान तैयार करते नजर आ रहे हैं। कुछ इसी तरह के दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मोर्टक्का पहुंचे, जहां उन्होंने निमाड़ अंचल के प्रमुख जिलों के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि, बीजेपी में ग्लैमरबाजी नहीं चलती, इसलिए इससे दूरी बनाए रखें।

विधायकों का रिपोर्ट कार्ड लिया

मोर्टक्का के राज राजेश्वरी मंदिर में हुई संगठनात्मक बैठक में बीजेपी के पदाधिकारियों समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निमाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी लिया। साथ ही उन्होंने निमाड़ क्षेत्र में बीजेपी को किस तरह से मजबूत बनाया जाए, इसे लेकर खास प्लान भी तैयार किया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के साथ ही फीडबैक लिया, इसी के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, व्यापक तैयारी है, केवल बड़वाह और मांधाता को लेकर नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में 230 विधानसभाओं के लिए। अबकी बार 200 पार का नारा साकार करके दिखाएंगे। इसी के साथ उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह 2003 के पूर्व के मिस्टर बंटाधार, जिन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य में बना दिया था। 15 महीने में कमलनाथ ने जो झूठ बोला था, वह जनता जानती है, बीजेपी का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर तत्पर और तैयार होकर मैदान में उतर गया है।

ये भी पढ़े- MP weather: किसानों पर आफत बनकर बरसी बेमौसम बरसात, कहीं प्याज तो कहीं केले की फसल खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+