Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore: 'काम तुम नहीं करते, सुनना हमको पड़ता है...', अधिकारीयों पर बरसे BJP पार्षद

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नगर निगम के कामों को लेकर लगातार जनप्रतिनिधि नाराजगी कर रहे हैं। इस बीच BJP पार्षद महेश बसवाल का एक्शन अंदाज देखने मिला है, जहां BJP पार्षद महेश बसवाल ने निगम अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई है।

इंदौर नगर निगम की एक बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें BJP पार्षद महेश बसवाल अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Indore

बसवाल ने अधिकारियों को लगाई फटकार

नगर निगम की बैठक में अधिकारियों पर बरसे BJP पार्षद महेश बसवाल ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि, रोड बनाने का काम किसका है आप लोगों का, ड्रेनेज का पानी रोकने का काम किसका है आप लोगों का, और सुनते कौन है महापौर, कभी छपता है क्या की कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर की लापरवाही के कारण यह काम रुका है, आप लोग तो बस पढ़ लेते हो, नैतिक दायित्व और कर्तव्य आप लोग निभाओगे तो इस तरह की खबरें नहीं छपेगी। गलती आप करते हो, गाली हम सुनते हैं। पेपर में नाम हमारा छपता है, तुमने सुना क्या कभी, या तुम्हारे कमिश्नर का नाम, कभी छपा शिवम वर्मा ने यह काम नहीं किया, ये सब तुम्हारे कारण होता है।

मंत्री विजयवर्गीय जता चुके हैं नाराजगी

इंदौर में इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की पोस्टर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग शहर को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। यह अंदर की बात है कि, इसी तरह की पोस्ट पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी गुस्सा आ गया, उन्होंने इस तरह से शहर को बदनाम करने वाले लोगों को निशाने पर लिया है, उन्होंने कहा कि, शहर में लगातार अच्छे काम किया जा रहे हैं, जिनका असर भी शहर में देखने मिल रहा है। मुझे भी कुछ लोगों ने बदनाम करने की कोशिश की थी, लेकिन क्या हुआ कुछ नहीं।

ये भी पढ़े- Indore: इंदौर में बदला रेसीडेंसी कोठी का नाम, अब छत्रपति शिवाजी के नाम से मिली पहचान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+