Indore: इंदौर में बदला रेसीडेंसी कोठी का नाम, अब छत्रपति शिवाजी के नाम से मिली पहचान
मध्यप्रदेश का इंदौर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है। इसी के चलते इंदौर नगर निगम में आयोजित MIC बैठक में कई अलग-अलग प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है, जहां 500 करोड़ की लागत से शहर में ड्रेनेज संबंधित काम किए जाएंगे, तो वहीं रेसीडेंसी कोठी का नाम बदलकर शिवाजी कोठी करने पर भी सहमति बनी है। देखिए ये खास रिपोर्ट।
इंदौर नगर निगम में आयोजित हुई MIC की महत्वपूर्ण मीटिंग में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, MIC मेंबर अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, जीतू यादव, राजेंद्र राठौर, राजेश उदावत, राकेश जैन, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा समेत निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

MIC की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी बात रखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, 500 करोड़ की लागत से ड्रेनेज सिस्टम सुधरेगा, जहां 29 गांव के साथ-साथ शहर में भी ड्रेनेज संबंधित महत्वपूर्ण काम होंगे। इसी के साथ रेसीडेंसी कोठी का नाम बदलकर शिवाजी कोठी करने का फैसला लिया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन कौंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार शहर के 29 गांव व इंदौर शहर के अन्य क्षेत्रो में डेªनेज समस्या के निवारण हेतु राशि रूपये 500 करोड की लागत से निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई, राशि रूपये 14 करोड की लागत से नगर के विभिन्न मुख्य क्षतिग्रस्त मार्गो पर डामर पेचवर्क/रिसर्फेसिंग कार्य की तकनीकी, प्रशासकीय एवं निविदा आमंत्रण की पृष्टि, अमृत परियोजना के अंतर्गत आगामी कार्य हेतु 800 करोड़ के टेंडर की स्वीकृति, शहर के मल्टीलेवल पार्किंग के उपर (रूफटॉप) पर प्लेय एवं अनुषांगिक गतिविधियों की स्वीकृति, राजस्व बढाने के उददेश्य से शहर में शेष रहे स्थानो पर जीआईएस सर्वे करने, वर्कशॉप विभाग को डिजिटल बनाने के उददेश्य से सॉफटवेयर का निर्माण करने, इंदौर शहर के टंटया भील भंवरकुंआ चौराहा, फुटीकोठी सेवालाल महाराज सेतु खजराना चौराहा व केसरबाग फलायओव्हर के नीचे हॉकर्स झोन, स्पोर्टस एक्टिविटी आदि विकसित करने, इंदौर नगर पालिका पोर्टल 2.0 से पृथक इंदौर निगम के अपने स्वंय का साफटवेयर पोर्टल एवं नागरिक सुविधाऐं संचालित करने ऑन लाईन पोर्टल विकसित करने तथा रेसीडेंसी कोठी का नामकरण शिवाजी कोठी करने, वर्क शॉप को डिजिटल करते हुए पोर्टल के माध्यम से काम कि स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही मेयर इन कौंसिल की बैठक में शहर के यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिये शहर में खराब, कंडम व लावारीस वाहन जिनके कारण वाहन के नीचे सफाई नही होने से कचरा इकटठा होता है, ऐसे कंडम वाहन को रोड हटाने व कार्यवाही करते हुए, इस संबंध में बायलॉस का निर्माण कर नीति बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई, साथ ही शहर के समस्त वार्डो में चार पैकेज के माध्यम से सीवर लाईन व चेम्बर सफाई के लिये आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से टास्क फोर्स का गठन, शहर में होर्डिग्स व ठेले के लिये बनेगा जीरो टॉरेंस झोन निर्माण, शहर की 5 प्रमुख सडको को ठैला मुक्त करने, शहर में प्रमुख स्थानो व बाजारो को विद्युत तारो के जाल से मुक्त करने की स्वीकृति, इंदौर शहर के चिहिंत स्थानो पर जनसुविधा हेतु फुट ओव्हर ब्रिज का निर्माण, राजस्व वसुली के दौरान प्राप्त चेको के अनादरित होने पर रोपित करेगे दंड राशि, वार्ड एक्शन प्लान तैयार करने हेतु कंसलटेंट की नियुक्ति, आयुष्मान अरोग्य मंदिर स्वास्थ्य संस्था नवीन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक को सामाजिक संगठन के माध्यम से संचालन करने हेतु एमओयु की स्वीकृति, निगम द्वारा संचालित रीजनल पार्क में पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशीप पीपीपी मॉडल पर एम्युमेंट पार्क का विकास व पार्क का नवीनीकरण करने, प्राणी संग्रहालय में पीपीप मॉउल आधार पर 14 डी सिनेमा थ्रियेटर व वर्चुअल जंगल सफारी का निर्माण व 15 वर्ष संचालन संधारण के कार्य की निविदा की स्वीकृति प्रदान की गई।
ये भी पढ़े- Indore में बन रही MP की सबसे हाईटेक जेल, स्कूल और हॉस्पिटल के साथ रहेगा अंडा सेल












Click it and Unblock the Notifications