MP : MLA सुलोचना रावत का ब्रेन ऑपरेशन सक्सेसफुल, हालात अब खतरे से बाहर

जोबट विधायक सुलोचना रावत अपने गृह ग्राम कानाकाकड में खाना खाते समय ब्रेन हेमरेज का शिकार हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल उदयगढ़ उपचार हेतु ले जाया गया। यहां हालत बिगड़ती देख दाहोद (गुजरात) के रिदम हॉस्पिटल इलाज के लिए ले गए। यहां पर डॉक्टर की टीम ने रावत की सीटी स्कैन रिपोर्ट में उन्हें ब्रेन में रक्त स्त्राव की स्थिति एवं हालत गंभीर होते देख तत्काल बड़ौदा इलाज हेतु रेफर किया। बड़ौदा में एड़ी क्योरा हॉस्पिटल में विधायक रावत का सफल ब्रेन का ऑपरेशन हुआ, जो करीब 4 घंटे चला। डॉक्टर्स ने रावत की हालत खतरे से बाहर बताई है।

indore

जल्द स्वस्थ होने की कामना

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक सुलोचना रावत अपने घर भोजन कर रही थी, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जहां उन्हें चक्कर आने लगे और वह जमीन पर गिर गई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हाई बीपी होने के चलते ब्रेन हेमरेज होने की आशंका जताई है। परिजन, सुलोचना रावत को पहले गांव के ही निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गुजरात के वडोदरा स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल, वडोदरा में उनका इलाज जारी है। उधर, उनके समर्थक और परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जाना हाल

मध्य प्रदेश की जोबट विधानसभा से विधायक सुलोचना रावत की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके चलते सुलोचना रावत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुलोचना रावत को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें ब्रेन हेमरेज की बात निकलकर सामने आई है। बीजेपी विधायक सुलोचना रावत की तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद परिजनों ने गुजरात के वडोदरा में स्थित अस्पताल ले गए। उधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का हाल जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+