Indore News: पब कल्चर और नशाखोरी ने बढ़ाई BJP विधायक की चिंता, CM से की ये मांग

सियासत के गढ़ इंदौर में कर्मठ अंदाज और सेवाभाव के लिए खास पहचान रखने वाले BJP विधायक गोलू शुक्ला ने शहर में बढ़ते पब कल्चर और नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए CM डॉ. मोहन यादव को पत्र सौंपा है, जिसमें शुक्ला ने शहर के हालातों पर चिंता जताते हुए जल्द से जल्द नशाखोरी और पब कल्चर पर लगाम लगाने का निवेदन सीएम डॉ. मोहन यादव से किया।

वहीं सीएम यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कलेक्टर को इस संबंध में निर्देशित किया है।

Indore

विधायक गोलू शुक्ला ने सीएम डॉ. मोहन यादव को एयरपोर्ट पर पत्र सौंपा है, जहां दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला, बीजेपी नेता सुमित मिश्रा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक गोलू शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर में बढ़ते पब कल्चर नशाखोरी और उसके कारण बढ़ रहे अपराध को लेकर चिंता जाहिर करते हुए पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने इंदौर के गौरव शाली इतिहास और संस्कृति का हवाला देते हुए लिखा की पब कल्चर नाइट कल्चर के बढ़ते प्रभाव से शहर का माहौल खराब हो रहा है, और युवा पीढ़ी भ्रमित हो रही है। मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कलेक्टर इंदौर को इस संबध में निर्देशित किया है।

MLA गोलू शुक्ला ने पत्र में लिखा की, इंदौर शहर प्राचीन धार्मिक विरासत, समृद्ध शाली इतिहास और सांस्कृतिक गौरव का शहर है, पिछले कुछ वर्षों में इंदौर ने विकास के नए आयाम गढ़े है। कला संस्कृति धर्म, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंदौर महती भूमिका निभा रहा है।

हमारा शहर म.प्र. के शैक्षणिक विकास का केंद्र बनकर उभरा है, और पूरे प्रदेश से बच्चे यहां अध्ययन हेतु आते है किंतु अपराध जगत के लोग इन्ही मासूमों को अपना शिकार बनाकर इन्हें नशे और ड्रग्स की लत लगाकर इंदौर शहर की संस्कृति को खराब करने में लगे हुए है। पिछले कुछ वर्षों से इंदौर में बार और पब (नाइट कल्चर) काफ़ी मात्रा में में खुले है जिसके कारण इन जगहों पर युवा वर्ग का आवगमन भी बढ़ा है और नशे के शिकार होकर वाद-विवाद, छेड़खानी और लूट पाट की घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है।

हमारा इंदौर इस नाइट कल्चर का अभ्यस्त नही है, इंदौर का नागरिक वर्षों से सराफा में पूरी रात खाने खिलाने का आनंद उठा रहा है, किंतु कोई आपराधिक घटना नहीं हुई किंतु इस पब कल्चर के कारण इंदौर शहर की छवि धूमिल होती जा रही है और अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी होती जा रही है।

मेरा माननीय से अनुरोध है कि इंदौर की संस्कृति को बचाने हेतु इस पब कल्चर (नाइट कल्चर) पर रोक लगाए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश प्रदान करे कि इंदौर में सराफा के अलावा अन्य सभी व्यवसायिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी करे एवं डिस्को, पब, बार जैसे प्रतिष्ठानों को एक निर्धारित समय के पश्चात आवश्यक रूप से बंद करवाए ताकि इंदौर की शांति प्रिय जनता अपने शहर में शांति और सुकून के साथ निवास कर सके।

ये भी पढ़े- MP Exit Poll: मध्यप्रदेश में BJP और कांग्रेस को कितनी सीटें?, एग्जिट पोल ने चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+