'3 दिन की मोहलत दे रहा हूं...', जनसमस्या सुन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। उनके अथक प्रयासों से यहां जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी हैं।

मंत्री विजयवर्गीय ने वार्ड क्र.11 में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही, 6 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले कार्यों की आधारशिला रखकर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।

Indore

स्थानीय लोगों ने कहा, मंत्री विजयवर्गीय का यह प्रयास विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में इंदौर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जो सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। भागीरथपुरा के संबंध में उन्होंने बोलते हुए कहा की, हम यहां पर इतना विकास करेंगे की सभी लोग करोड़पति हो जाएंगे, नशे को लेकर उन्होंने कहा कि, मैं पुलिस वालों को 3 दिन की मोहलत दे रहा हूं, नशा बेचने वाला और करने वाला कोई भी हो उसको बक्शा नहीं जाए उन पर कठोर कार्रवाई करे, नहीं तो फिर हम इस विषय पर सख्त एक्शन लेंगे।

सड़क चौड़ीकरण के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, इस प्रक्रिया में कुछ लोगों के मकान का हिस्सा टूटेगा लेकिन उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं उनको विश्वास दिलाता हूं कि पुनर्स्थापना में उनको जिस मकान में रह रहे हैं उससे अच्छा मकान मिलेगा। सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि, मुझे यह कहते हुए गर्व है कि इंदौर क्षेत्र क्रमांक एक सदस्यता अभियान में अव्वल रहा है हमें 78000 का टारगेट मिला था, और हम 85 हजार बना चुके हैं हम 105 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुके हैं।
भागीरथपुरा में मुझे लोगों ने अपनी समस्या बताई लेकिन इसके बावजूद वे भाजपा के सदस्य बन रहे हैं क्योंकि उन्हें भाजपा पर भरोसा है कि वही उनकी समस्या का समाधान करेगी।

घर-घर किया जनसंपर्क

इस दौरान विजयवर्गीय ने साई मंदिर, भागीरथपुरा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में सहभागिता की है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिससे नागरिकों में पार्टी के प्रति सकारात्मक भावना और जुड़ाव बढ़ा।

विधानसभा-1 को मिली इन कार्यों की सौगात

भागीरथपुरा पुल से तेजाजी मंदिर-सांई मंदिर-एम.आर-4 तक 13 करोड़ की लागत से 60 फीट चौड़ी सडक, लाईट, नर्मदा, ड्रेनेज निर्माण।
• सांई मंदिर से मैन रोड शिव मंदिर रफेली तक सड़क-नर्मदा लाईन ड्रेनेज लाईन निर्माण।
• सामुदायिक भवन शिव मंदिर रफेली नव निर्माण।
• सांई मंदिर से बावडी सड़क निर्माण।
• आर्य समाज से खटीक समाज धर्मशाला तक सड़क निर्माण।
• जनता चौराहा केदार जी योगी- विजयेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क निर्माण।
• जैन मिठाई से लाहिया कंट्रोल सड़क निर्माण ।
• मामा जी की धर्मशाला से कालु दादा के बाडे तक ड्रेनेज एवं नर्मदा पानी की लाईन डालना ।
• डिम्पल जी शर्मा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं नर्मदा लाईन।
• दीपेश विद्यालय के पीछे ड्रेनेज एवं सीमेण्ट कांक्रीट।
• महावीर विद्यालय, शुक्ला जी गली, रफेली शिव मंदिर, सामुदायिक भवन में पेवर ब्लाक लगाना।

ये भी पढ़े- Indore News: वीडी शर्मा का भाजपाइयों को गुरु मंत्र, सदस्यता महाअभियान में इंदौर रचेगा इतिहास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+