BJP की कोर कमेटी का मंथन, कई मुद्दों पर चर्चा के साथ खास प्लान तैयार

इंदौर में लंबे वक्त के बाद बीजेपी की कोर कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बीजेपी कार्यालय पर आयोजित हुई इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे कोर कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन और चर्चा हुई तो वहीं कई महत्वपूर्ण विषयों पर खास प्लान और रणनीति भी तैयार हुई। बैठक में अप्रवासी भारतीय सम्मेलन, इन्वेस्टर्स मीट और इंदौर के विकास कार्यों सहित यातायात को सुगम बनाने को लेकर प्लान तैयार हुआ।

indore

आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में इंदौर नगर कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई मुख्य विषयों के साथ ही पूर्व में किए गए आयोजन एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की योजना एवं रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई ।

यातायात पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में आहूत बैठक में यातायात की समस्या का निराकरण किस बेहतर ढंग से हो और यातायात सुगम बने, साथ ही जनवरी में होने वाले अप्रवासी भारतीय सम्मेलन और इंदौर नगर में चल रहे विकास कार्यों को सम्मेलन के पूर्व पूरा करने पर भी विचार विमर्श किया गया, साथ ही भविष्य में होने वाली इन्वेस्टर्स मीट को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में ये नेता रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, इन्दौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, इ.वि.प्रा. पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखण्ड उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+