Indore news: मिशन 2023 से पहले चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान, BJP की तैयारी पूरी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और आगामी दिनों में चलने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

मिशन 2023 के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां संगठन की ओर से अलग-अलग तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं. वहीं सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और आगामी दिनों में चलने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस वार्ता लेकर बताया कि, यह हम सबके लिये हर्ष का विषय है कि 30 मई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाऐंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
कुछ ऐसा है अभियान
प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है, वहीं सांस्कृतिक विरासन को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे है। आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत इंदौर में भी व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गो से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जायेगा।
अभियान की जानकारी दी गई
इस अभियान को लेकर प्रदेश संयोजक में राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार एवं स्थानीय क्लस्टर प्रभारी, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा को बनाया गया है। 1 से 22 जून, 2023 के बीच कार्यक्रम जिसमें संपर्क के समर्थन कार्यक्रम जिसमें प्रभावशाली व्यक्तियों, खिलाड़ियो, कलाकारो, उद्योगपतियों, शहीदों एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जायेगा। लोकसभा स्तर पर विशाल जनसभा आयोजित की जायेगी, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी व केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मिशन 2023 के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां संगठन की ओर से अलग-अलग तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं। वहीं सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और आगामी दिनों में चलने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
ये भी पढ़े- MP news: हवाई जहाज से शिर्डी जाने वाले तीर्थ यात्रियों में मुस्लिम भी शामिल, CM Shivraj का जताया आभार












Click it and Unblock the Notifications