आखिरकार! MP की सबसे हॉट सीट पर BJP ने मारी बाजी, हासिल की रिकॉर्ड जीत
इंदौर, 17 जुलाई: आखिरकार वो दिन आ ही गया जब इंदौर को नई निगम सरकार मिल गई है, जहां बीजेपी के महापौर प्रत्याशी रहे पुष्यमित्र भार्गव अब इंदौर के महापौर बन चुके हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करते हुए नया इतिहास कायम किया है, इतना ही नहीं पुष्यमित्र भार्गव की महाविजय के साथ बीजेपी ने जीत का पंच भी लगा दिया है. एमपी का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर को अपनी नई निगम सरकार मिल चुकी है, साथ ही अपनी जिंदादिली के लिए अलग पहचान रखने वाले शहर इंदौर को पुष्यमित्र भार्गव के रूप में अपना नया महापौर भी मिल गया है.

BJP ने हासिल की महाविजय
काउंटिंग के दिन जैसे ही वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही पुष्यमित्र भार्गव के आगे निकलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका था, जहां जैसे-जैसे, अलग-अलग राउंड के नतीजे आने शुरू हुए, वैसे-वैसे पुष्यमित्र भार्गव की लीड बढ़ती चली गई. वहीं देर रात आए फाइनल आंकड़ों पर नजर डालें तो पुष्यमित्र भार्गव ने लगभग 1 लाख 33 हजार 497 वोटों से जीत हासिल कर महाविजय का नया इतिहास कायम किया है.

कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
रविवार की सुबह जैसे ही चुनावी रूझान आने शुरू हुए, वैसे ही पुष्यमित्र भार्गव के घर और बीजेपी कार्यालय पर जश्न का सिलसिला शुरू हुआ, जहां भार्गव के घर पर परिवारजन तो वहीं बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते देखे गए, इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी कार्यकर्ताओं के साथ जीत के जश्न में शामिल हुए।

इंदौर को मिली नई निगम सरकार
कुलमिलाकर, देखा जाए तो वो दिन आ ही गया, जब इंदौर को नई निगम सरकार मिल गई है, जहां बीजेपी के महापौर प्रत्याशी रहे पुष्यमित्र भार्गव अब इंदौर के महापौर बन चुके हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करते हुए नया इतिहास कायम किया है। उधर, वार्डों में भी बीजेपी ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया है, जहां इंदौर शहर के 85 वार्डों में से भाजपा के 64 पार्षद, तो वहीं कांग्रेस के 19 और 2 निर्दलीय पार्षद विजयी हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications