Indore news: 'गांव चलो अभियान' से पहले BJP बनाएगी जिलाध्यक्ष, किसे मिलेगी कमान, जानिए

Loksabha Election नजदिक हैं, जहां ऐसे में अब बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, वहीं सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी जल्द जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है, ऐसे में जिलाध्यक्ष पद के लिए तमाम नाम दौड़ में चलते दिखाई पड़ रहे हैं।

सियासी जानकारों की माने तो लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी एमपी में 'गांव चलो अभियान' का शुभारंभ करने की तैयारी में है, ऐसे में संगठन 'गांव चलो अभियान' शुरू होने से पहले जिलाध्यक्ष की नियुक्त कर सकता है. 'गांव चलो अभियान' के तहत संगठन के दिग्गज नेता गांवों का प्रवास करेंगे, और कुछ दिन गांव में ही बिताएंगे। बहरहाल, अब देखना होगा की बीजेपी का संगठन किसे जिले की कमान सौंपता है।

Indore

जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में ये नाम

BJP जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर के सोनकच्छ विधायक बन जाने के बाद संगठन की ओर से घनश्याम नारोलिया को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जहां अब संगठन लोकसभा चुनाव से पहले परमानेंट अध्यक्ष की नियुक्ति पर विचार करता नजर आ रहा है। इधर, संगठन की ओर से जो नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए दौड़ में चलते दिखाई पड़ रहे हैं, उनमें प्रमुख तौर पर कार्यवाहक अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया, जिला महामंत्री चिंटू वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम विलास पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा के नाम नजर आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है, इन्हीं चार नामों में से किसी एक को संगठन जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप सकता हैं।

कुछ ऐसा है अभियान

इंदौर के सभी 28 मंडलों में 3 फरवरी के पहले कार्यशाला संपन्न होना है। गांव चलो बूथ चलो अभियान का उद्देश्य देश के 7 लाख गांव तथा मध्य प्रदेश के 64000 एवं इंदौर के 1604 बूथों तक इंदौर नगर में 9,10 एवं 11 फरवरी को प्रवासी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सतत 24 घंटे शाम 5 बजे से अगले दिन शाम 5 बजे तक संपर्क करके भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर समाज के अलग-अलग घटक से संपर्क एवं संवाद स्थापित करना और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जन समर्थन जुटाना और पार्टी का वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाना है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: कौन हैं सतीश उपाध्याय, जिन्हें BJP ने बनाया MP का लोकसभा चुनाव सह प्रभारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+