Loksabha Election: कौन हैं सतीश उपाध्याय, जिन्हें BJP ने बनाया MP का लोकसभा चुनाव सह प्रभारी
Loksabha Election के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां BJP की ओर से देश भर के अलग-अलग राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी गई है। BJP ने मध्य प्रदेश के लिए डॉ. महेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया है, तो वहीं सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दिल्ली के सतीश उपाध्याय, मालवीय नगर से पार्षद है, और साल 2014 में लोकसभा चुनाव में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके अलावा 2010-12 तक दिल्ली बीजेपी इकाई के उपाध्यक्ष रहे थे। इसके साथ ही वे साल 2009-2010 तक सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अच्छे लेखक और कवि हैं उपाध्याय
दिल्ली BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय अनुभवी नेता तो हैं ही, लेकिन नेता के साथ वे अच्छे लेखक, कवि और गायक भी हैं। कुछ समय पहले सतीश उपाध्याय की कविताओं का संग्रह "ज़िंदगी चलते चलते" प्रकाशित हुआ था। 51 कविताओं का संग्रह यश पब्लिकेशन्स ने प्रकाशित किया था। इस वीडियो एलबम को लॉन्च किया गया है। कोरोना काल में सतीश उपाध्याय और उनकी टीम ने लोगों की काफी मदद की थी, जिसके चलते सतीश उपाध्याय की एक अलग छवि तैयार हुई थी।
साल 2019 में आए थे ऐसे परिणाम
लोकसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां मध्य प्रदेश में BJP लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग अभियान भी चला रही है। इसके साथ BJP मध्य प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में क्लस्टर प्रभारी की नियुक्ति भी कर चुकी है, तो वहीं अब BJP ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव में BJP सभी 29 सीटों को जीतने की तैयारी में जुटी है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने 29 में से 28 सीटों को हासिल किया था।
ये भी पढ़े- Indore news: पिता कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में बेटे आकाश विजयवर्गीय का एक्टिव अंदाज












Click it and Unblock the Notifications