Indore news: बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग की टीमों को CM Shivraj ने दिया गिफ्ट, कही ये बात
बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग में शामिल हुए सभी टीमों के खिलाड़ियों के साथ मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भेंट की है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हाल ही में बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग आयोजित की गई, जिसमें शामिल हुए सभी टीमों के खिलाड़ियों के साथ मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भेंट की है, राजधानी भोपाल में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सभी टीमों को 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाल ही में मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे की ओर से खेलों की नगरी इंदौर में बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग आयोजित कराई गई थी, जिसमें आदिवासी युवाओं समेत तमाम जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं इस लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों के सदस्यों से प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में मुलाकात की है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान की ओर से सभी टीमों को 25-25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।
युवाओं के लिए समर्पित
युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे की ओर से लगातार आदिवासी युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां वे इन आयोजनों के जरीए आदिवासी युवाओं को नया मंच प्रदान करते हैं तो वहीं उनकी समस्याएं सुलझाने के साथ ही उन्हें इंदौर जैसे शहर में हर संभव मदद पहुंचाने का काम भी करते हैं। मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष बने डॉ निशांत खरे युवाओं के लिए समर्पित रहते हैं, जहां वे लगातार युवाओं के लिए अलग-अलग तरह के अभियान चलाने के साथ ही युवाओं के लिए काम भी करते हैं। हाल ही में डॉ. निशांत खरे की ओर से युवाओं के लिए क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था।
युवाओं के बीच खरे की मजबूत पकड़
डॉ. निशांत खरे इन दिनों आदिवासी समाजजनों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी तत्पर और तैयार रहते हैं, जहां आदिवासी युवाओं को इंदौर में हर संभव मदद मिल सकते इसके लिए भी प्रयासरत रहते हैं। संघ के करीबी डॉ. निशांत खरे की गिनती उन पढ़े लिखे और समझदार नेताओं में होती है, जिनकी बात सरकार से लेकर संगठन और संगठन से लेकर प्रशासन तक में सुनी जाती है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हाल ही में बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग आयोजित की गई, जिसमें शामिल हुए सभी टीमों के खिलाड़ियों के साथ मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भेंट की है।
ये भी पढ़े- Indore news: सांवेर को मिली सौगात, मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से विकास पकड़ेगा रफ्तार












Click it and Unblock the Notifications