Indore news: सांवेर को मिली सौगात, मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से विकास पकड़ेगा रफ्तार
सांवेर विधानसभा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से यहाँ आईटीआई भवन के लिए शासन द्वारा 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Recommended Video

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सांवेर को एक बड़ी सौगात मिली है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से यहाँ आईटीआई भवन के लिए शासन द्वारा 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास के माध्यम से सांवेर विधानसभा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की स्थापना की गई है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया सांवेर के बड़ोदिया खान गांव में भूमि आवंटन की कार्रवाई चल रही है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा दावे और आपत्ति विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त कर ली गई है एवं अतिशीघ्र प्रशासनिक स्तर पर भूमि का आवंटन हो जाएगा।
युवाओं को मिलेंगे रोजगार
सांवेर क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से नवीन भवन हेतु लगभग 12 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई गई है। भवन बनने से एक अच्छा रोजगार मूलक प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित हो सकेगा और क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर सुलभ तरीके से प्राप्त हो सकेंगे। भूमि आवंटन उपरांत अतिशीघ्र भूमि पूजन किया जाएगा। अभी यहाँ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले वर्षों में कम्प्यूटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक और मोटर मैकेनिक का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
स्कूलों को मिलेगी नई पहचान
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। मंत्री सिलावट ने बताया है कि, सांवेर ब्लॉक के दो विद्यालयों का पीएम श्री योजना के लिए चयन किया गया। माध्यमिक शाला गवला और शासकीय हायर सेकंडरी कन्या स्कूल सांवेर को पीएम श्री योजना का लाभ मिलेगा। योजना के दायरे में आने से इन विद्यालयों की तस्वीर बदल जाएगी। मंत्री सिलावट ने योजना की जानकारी देते हुए बताया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने स्कूलों को एक नया स्वरूप देने एवं बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा शिक्षक दिवस के अवसर पर गत वर्ष की थी। इस योजना का नाम पीएम श्री योजना है।
ये भी पढ़े- Indore छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता से किया संवाद












Click it and Unblock the Notifications