Indore में लगेगा India का सबसे बड़ा ब्लड डोनेशन कैंप, महारिकॉर्ड की तैयारी पूरी
इंदौर में देश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है.

Recommended Video

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक बार फिर नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है, जहां शहर में देश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। राऊ विधानसभा के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां रक्तदान शिविर से जुड़ी टीम लगातार लोगों के बीच पहुंचकर रक्तदान शिविर का प्रचार प्रसार कर रही है। साथ ही इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए एकत्रित हो सके इसका प्रयास भी किया जा रहा है। शनिवार से शुरू होकर रविवार तक लगातार 36 घंटे चलने वाले रक्तदान शिविर में थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया जाएगा।
कुछ इस तरह बनेगा रिकॉर्ड
सेवा और समर्पण के शहर इंदौर में एक नया रिकॉर्ड कायम होने जा रहा है, जहां आईडीए के पूर्व उपाध्यक्ष और राउ विधानसभा के युवा नेतृत्व मोहित संतोष वर्मा अपनी टीम के साथ भारत का सबसे बड़ा रक्त दान शिविर आयोजित करने जा रहे हैं। लगातार 36 घंटे तक चलने वाले रक्तदान शिविर में थैलीसीमीया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया जाएगा। राऊ विधानसभा में समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्य करने वाले मोहित संतोष वर्मा की ओर से महारक्त शिविर आयोजित किया जा रहा है, 15 अप्रैल, शनिवार सुबह 9 बजे से भोलाराम उस्ताद मार्ग पर शुरू होने वाले रक्त दान शिविर में लगातार 36 घंटे तक लोग रक्त दान कर सकेंगे। साथ ही रक्त दान करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा. भारत के सबसे बड़े रक्त दान शिविर को सार्थक बनाने के लिए मोहित वर्मा के साथ उनकी टीम मैदान में जुटी हुई है।
सियासत में भी सक्रिय मोहित
रक्त दान शिविर के आयोजक मोहित संतोष वर्मा समाजसेवा के साथ-साथ सियासत में भी अपना अच्छा खासा दम दिखाते नजर आते हैं, जहां मोहित वर्मा की गिनती केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेहद खास समर्थकों में होती है. इतना ही नहीं मोहित वर्मा के पिता स्व. संतोष वर्मा भी एक समय में शहर के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते थे. वहीं अब राऊ विधानसभा में मोहित वर्मा की एकाएक बढ़ती सक्रियता ने सियासत के नए समीकरण तैयार कर दिए हैं। उधर, अब इंदौर में लगने वाले रक्तदान शिविर की देशभर में चर्चा है, जहाँ इस रक्त दान शिविर में लोगों की बड़ी संख्या रक्तदान के लिए पहुंचेगी।
ये भी पढ़े- MP में चलने लगी लू की लपेट, क्या हैं इसके लक्षण और किस तरह होगा बचाव, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications