Indore में Bharat jodo yatra की एंट्री से पहले सियासत गरमाई, Rahul Gandhi को तिरंगा देंगे भाजपाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर जल्द ही इंदौर आने वाले हैं, जहां वे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली और टंट्या भील की समाधी स्थल पर भी जाएंगे। वहीं अब राहुल गांधी की यात्रा इंदौर आने से पहले सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है, तो वहीं उन्होंने सांवेर में राहुल गांधी को तिरंगा भेंट करने की बात भी कही है।

indore

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार मध्यप्रदेश में आगे बढ़ रही है, तो वहीं अब बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए, तंज कसा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि, राहुल गांधी की जो यात्रा है, वह भारत जोड़ो यात्रा कम, कांग्रेस जोड़ो यात्रा ज्यादा है। पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित यह यात्रा है, और मध्य प्रदेश में उन्होंने प्रवेश किया है। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि, वह टंट्या मामा के परिवार से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं आपके माध्यम से कि, टंट्या मामा से वह मिले जरूर, लेकिन सिर्फ मुलाकात ही ना करें बल्कि उनसे माफी भी मांगे, क्षमा याचना भी करें, और पूरे आदिवासी समाज से क्षमा मांगे, टंट्या मामा जो क्रांति सूर्य जननायक हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी, कांग्रेस की सरकार ने उन्हें सम्मान देने की बजाय डाकू और लुटेरों के रूप में प्रचारित किया, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनको सम्मान देकर उनका सही जो इतिहास है, वह आदिवासी समाज के बीच में रखने का प्रयास किया है, पहले तो राहुल गांधी को उस परिवार से माफी मांगनी चाहिए।

सांवेर में राहुल को तिरंगा भेंट करेंगे कांग्रेसी

बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि, राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में आते से ही कहा कि, मैं जम्मू कश्मीर में तिरंगा फहराऊंगा, सुनकर बहुत अच्छा लगा, खुशी हुई मैं उनको धन्यवाद देता हूं, और भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण की ओर से हम सभी कार्यकर्ता उनको तिरंगा भेंट करेंगे तिरंगा, हम आपको देते हैं, तिरंगा लेकर आप निश्चित रूप से जम्मू-कश्मीर जाएं, लाल किले पर तिरंगा फहराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+