Bharat jodo yatra में जमकर थिरके Rahul Gandhi, Kamal nath ने भी दिया साथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उज्जैन जिले में एंट्री कर ली है, जहां उज्जैन जिले में एंट्री करते ही राहुल गांधी का अलग अंदाज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देखने मिला, यहां एक ढाबे पर ब्रेक के दौरान राहुल गांधी ने स्कूल के बच्चों के साथ चाय नाश्ता किया। साथ ही उन्होंने बच्चों से कई सारी बातें भी की, वहीं इसके बाद राहुल गांधी बच्चों के साथ गरबा खेलते नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन शहर में एंट्री करेगी, जिसके बाद यात्रा आगर मालवा जिले के लिए रवाना होगी। उज्जैन में राहुल गांधी सभा को भी संबोधित करेंगे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद

मंगलवार सुबह जैसे ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई, वैसे ही भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं का हुजूम देखने मिला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लाखों लोग उनके साथ चल रहे हैं। साथ ही उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए स्वागत सत्कार की तैयारी की हुई है। उज्जैन में राहुल गांधी भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन अर्चन करेंगे, तो वहीं जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उज्जैन में राहुल गांधी के आगमन की तैयारियों में कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं।

उज्जैन में है कुछ ऐसा कार्यक्रम

उज्जैन में है कुछ ऐसा कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता बैठकर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, राहुल गांधी उज्जैन में लंच भी करेंगे, जहां लंच में उन्हें मालवा के प्रसिद्ध दाल बाफले, लड्डू और कढ़ी परोसी जाएगी। साथ ही यदि इसके अलावा और कुछ खाने की डिमांड होगी तो उसे भी परोसा जाएगा। बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन में मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाफले और लड्डू काफी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, यहां अक्सर मेहमानों को दाल-बाफले और लड्डू का खाना परोसा जाता है। उधर, राहुल गांधी की भारत यात्रा जल्द ही उज्जैन में एंट्री करेगी, जहां यह यात्रा उज्जैन से होकर गुजरेगी।

उज्जैन से आगर मालवा जाएंगे राहुल गांधी

उज्जैन से आगर मालवा जाएंगे राहुल गांधी

धार्मिक नगरी उज्जैन के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर जिले में एंट्री करेगी, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी माता बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश में यात्रा का आखिरी पड़ाव आगर जिला होगा, जहां से यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी, आगर में भी यात्रा को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है, जहां लोगों को यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर में ब्रेक लेगी, और शाम को यात्रा की शुरुआत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+