MLA जीतू पटवारी का अलग अंदाज, जिम में कसरत कर युवाओं को दिया bharat jodo yatra का आमंत्रण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करने जा रहे हैं। वहीं इस बीच कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी अब भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रचार का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी जिम में कसरत करने के साथ ही युवाओं को भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए यात्रा से जुड़ने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं पटवारी इन युवाओं को विधानसभा में किए गए काम भी गिनवा रहे हैं।

indore

जिम में युवाओं को किया एकत्रित

राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी यूं तो अक्सर ही जनता के बीच सक्रिय नजर आते हैं, लेकिन जब वे रोजाना जिम करने जाते हैं, तो युवाओं से मेल मुलाकात करना नहीं भूलते, हाल ही में सोशल मीडिया पर विधायक जीतू पटवारी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक पटवारी जिम में कसरत करते नजर आ रहे हैं। साथ ही जिम में कसरत करने के बाद युवाओं को इकट्ठा कर पटवारी पहले विधानसभा के काम गिनवा रहे हैं, और फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताते हुए यात्रा में दम खम के साथ शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं।

बुरहानपुर से एमपी में एंट्री करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 20 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ अंचल में भी अपना दम दिखाएगी, जहां बुरहानपुर से यह यात्रा खंडवा, खरगोन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+