Bharat jodo yatra की तैयारी, घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल बांटेंगे कांग्रेसी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल बाटेंगे, और राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

हैदराबाद जाकर ली ट्रेनिंग

हैदराबाद जाकर ली ट्रेनिंग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करने वाले हैं, जहां बुरहानपुर से एमपी में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, तो वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सियासत के गढ़ इंदौर भी आएगी। वहीं यात्रा की तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेताओं को व्यवस्थाओं की जानकारी लेने और पदयात्रा को देखने के लिए हैदराबाद भेजा गया था, जहां हैदराबाद पहुंचकर कांग्रेस नेताओं के दल ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए व्यवस्थाओं को ट्रेनिंग ली थी।

मध्यप्रदेश में दिखेगा राहुल का दम

मध्यप्रदेश में दिखेगा राहुल का दम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग में आएगी, जहां राहुल गांधी की इस यात्रा का मध्यप्रदेश में अच्छा खासा असर देखने मिलेगा। मध्यप्रदेश में आने वाले साल यानी 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके बाद 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होंगे, जिसे देखते हुए राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां सियासत के पावर सेंटर कहे जाने वाले शहर इंदौर में जब राहुल गांधी रुकेंगे, तो इसके सियासत में कई मायने निकलकर सामने आएंगे।

यात्रा को लेकर तैयारी का सिलसिला

यात्रा को लेकर तैयारी का सिलसिला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 20 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ अंचल में भी अपना दम दिखाएगी, जहां बुरहानपुर से यह यात्रा खंडवा, खरगोन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+