MP की जनता से Kamal nath ने की Bharat jodo yatra से जुड़ने की अपील, बताया यात्रा का मकसद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने जा रहे हैं, जहां इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सियासत के गढ़ इंदौर पहुंचकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया, इसी के साथ कमलनाथ ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि,'एकजुट भारत' के जज्बे से ओत-प्रोत होकर भारत जोड़ो यात्रा को प्रारंभ किया गया है, जो देश में एक जन अभियान का रूप ले चुका है।

indore

कमलनाथ ने कही ये बड़ी बात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, आज देश में ऐसी परिस्थितियां हैं कि हमारे प्यारे भारत को ''संविधान की भावना'' के विपरीत शासित किया जा रहा है। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए भाईचारे को बढ़ावा देने के स्थान पर वैमनस्यता और भेदभाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रतिदिन लोकतंत्र की हत्या हो रही है एवं जनता के वोट को नोटों से कुचला जा रहा है। लोकसभा और विधानसभाओं में जनहित के मुद्दों पर आवाज उठने नहीं दी जा रही। संवैधानिक संस्थाओं पर अनैतिक दबाव है। विभिन्न संगठनों का दुरूपयोग विपक्ष एवं स्वतंत्र संस्थाओं को कुचलने के लिये किया जा रहा है। आज अभिव्यक्ति की आजादी को समाप्त किया जा रहा है। वो दिन दूर नही जब जनता की स्वतंत्रता और अधिकार खत्म कर दिए जायेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा का बताया उद्देश्य

कमलनाथ ने कहा की, देश की ऐसी परिस्थितियों में जरूरी हो गया था कि, आमजन के बीच जाकर देश की एकता और अखण्डता, देश के संविधान, देश के लोकतंत्र एवं संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिये और सर्वोपरि जन-जन के मुद्दों को राष्ट्रीय फलक पर रखते हुये जनता के मध्य पहुंचा जाये ताकि हमारा भारत 'एकजुट भारत' की राह पर निरंतर बढ़ सके। यही उद्देश्य राहुल जी द्वारा प्रारंभ की गई भारत जोड़ो यात्रा का है।

कमलनाथ ने जनता से की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस अभियान की सराहना करते हुये कमलनाथ ने बताया कि, यह राहुल जी की मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प ही है जिसने इस महती और वृह्रद जन अभियान को संभव बनाया। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की हजारों किलोमीटर की पद यात्रा 'एक ऐतिहासिक कदम' है जो लगभग 150 दिवसों में 12 राज्यों से होकर सम्पूर्ण भारत को जोड़ने का लक्ष्य को प्राप्त करेगी। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की जनता को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया और हमारे भारत की संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के इस महाभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+