Bharat jodo yatra में Digvijay Singh का अलग अंदाज, केसरिया तेरा इश्क है पिया पर किया डांस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, जहां कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रही है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एंट्री करने से पहले 2 दिन के ब्रेक पर है, जहां राहुल गांधी गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं, तो वहीं पदयात्री 2 दिन के इस ब्रेक में अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्विजय सिंह केसरिया तेरा इश्क है पिया, और यह दोस्ती हम नहीं तोडेंगे, जैसे गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
Recommended Video

सियासत में सुर्खियां बटोर रहा डांस
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का यह डांस वीडियो भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रियों के साथ केसरिया तेरा इश्क है पिया, और ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे जैसे गानों पर डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह के अलग- अलग अंदाज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निकलकर सामने आए थे, जहां कभी भारत जोड़ो यात्रियों के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे थे, तो कहीं लोगों से मिलते जुलते नजर आ रहे थे। वहीं वायरल डांस वीडियो ने सियासत में सुर्खियां बटोर ली है।

जल्द ही MP में एंट्री करेगी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले मध्यप्रदेश में यात्रा किस तारीख को आएगी इसे लेकर लगातार बदलाव किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में यात्रा की तारीख में बदलाव करते हुए 23 नवंबर का दिन तय किया गया है, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करेंगे, इससे पहले मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री 20 नवंबर को होनी थी, जहां 2 दिन विश्राम के बाद 23 नवंबर से यात्रा मध्यप्रदेश में शुरू होनी थी, लेकिन अब इस यात्रा की तारीख बदल दी गई है, जहां अब 23 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी।

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications