स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सजा शहर, सुंदरता में भी नंबर वन इंदौर

इंदौर, 20 अप्रैल: स्वच्छता का पंच लगा चुका शहर इंदौर स्वच्छता का छक्का लगाने की तैयारी कर रहा है, जिसे लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में इंदौर स्वच्छ और साथ ही साथ सुंदर भी दिख सके इसकी तैयारियों का सिलसिला जारी है. स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर की दीवारों को सुंदर कलाकृतियों से सजाया गया है, जहां दीवारों पर कलाकारों की ओर से अलग-अलग तरह की सुंदर कलाकृतियों का निर्माण किया गया है. वहीं इन सुंदर कलाकृतियों के निर्माण के बाद शहर की दीवारें बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं.

कई चौराहों और दीवारों पर उकेरी कलाकृति

कई चौराहों और दीवारों पर उकेरी कलाकृति

स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान इंदौर सुंदर दिख सके, इसके लिए शहर के बड़ा गणपति, पीलिया खाल, पलासिया और राजवाड़ा समेत कई चौराहों और दीवारों पर सुंदर कलाकृतियों को कलाकारों की ओर से उकेरा गया है. वहीं इन कलाकृतियों के निर्माण के बाद अब इंदौर स्वच्छ होने के साथ-साथ सुंदर भी दिखाई दे रहा है.

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अंको का निर्धारण किया जाता है

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अंको का निर्धारण किया जाता है

स्वच्छता सर्वेक्षण की बात करें तो इसके लिए सदस्यों की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर स्वच्छता का आकलन करती है, साथ ही टीम शहर के युवाओं और अन्य वर्गों से सफाई को लेकर फीडबैक भी लेती है. स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अंको का निर्धारण किया जाता है.

निगम का अमला भी अलर्ट नजर आ रहा है

निगम का अमला भी अलर्ट नजर आ रहा है

हर बार की तरह इस बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इंदौर पूरी तरह से तैयार है, तो वहीं निगम का अमला भी अलर्ट नजर आ रहा है. इसी का परिणाम है कि शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ सुंदर भी बनाया जा रहा है, जहां शहर के अलग-अलग चौराहों और दीवारों पर रंग रोगन करने के साथ ही उन्हें सजाया जा रहा है. कुल मिलाकर देखा जाए तो स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार नंबर एक का खिताब हासिल करने वाला इंदौर, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी नंबर एक के पायदान पर बने रहने की पूरी तैयारी कर रहा है, जहां स्वच्छता का पंच लगाने के बाद अब इंदौर स्वच्छता का छक्का लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसके लिए हर स्तर पर तैयारियों का सिलसिला जारी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+