Indore में युवाओं के बीच बागेश्वर सरकार, इन मुद्दों पर होगी बात, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के इंदौर में बागेश्वर सरकार का आगमन हो रहा है, जहां 30 नवंबर को बागेश्वर सरकार इंदौर के लालबाग परिसर में युवाओं को संबोधित करेंगे।

लंबे वक्त के बाद इंदौर में बागेश्वर सरकार की एंट्री हो रही है, जहां इसे लेकर बागेश्वर सरकार के भक्तों में गजब का उत्साह देखने मिल रहा है। यही कारण है कि, बागेश्वर सरकार के स्वागत के लिए सभी बेकरार नजर आ रहे हैं। बागेश्वर सरकार लालबाग परिसर में युवाओं को संबोधित कर 'रग-रग हिंदुत्व मेरा परिचय' विषय पर अपनी बात रखेंगे।

Indore

बागेश्वर सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार की सुबह 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे, जहां वे 12 बजे लाल बाग परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं इसके बाद बागेश्वर सरकार लोगों से मुलाकात करेंगे, और फिर इंदौर से रवाना होंगे। बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम को लेकर तैयारी का सिलसिला कई दिनों से जारी था, जहां इसी के चलते कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर महू नाका से लालबाग की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। इधर, बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

यात्रा पर निकले बागेश्वर सरकार

विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से हिंदू सनातन पदयात्रा लेकर निकले थे। यह यात्रा ओरछा नगरी में आज 29 नवंबर को समाप्त हो गई है। इसी बीच ओरछा में धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरी यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब दिल्ली कूच करने का बड़ा ऐलान किया है।उन्होंने कहा है कि साल 2025 में फिर पदयात्रा निकालेंगे। अगली यात्रा वृंदावन से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़े- Indore दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+