Indore News: इंदौर में सजेगा बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार, कैसे श्रद्धालुओं को मिलेगी एंट्री, जानिए
मां अहिल्या की नगरी इंदौर में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 28 अप्रैल, रविवार से बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से मां कनकेश्वरी गरबा परिसर, आई टी आई रोड पर किया जा रहा है।
इस सात दिवसीय आयोजन में भक्ति की धारा बहेगी। प्रतिदिन इंदौर सहित पूरे प्रदेश भर से हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ेगा। कथा के पहले दिन कलश यात्रा में निकलेगी और शाम को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या भी होगी।

आयोजन प्रमुख विधायक रमेश मेंदोला, मुख्य यजमान अक्षत रामचंद्र चौधरी (खातीपुरा) ने बताया कि, सात दिवसीय श्रीमद् कथा की शुरुआत 28 अप्रैल, रविवार को सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा के साथ होगी, यह कलश यात्रा कनकेश्वरी माता मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। कथा शाम 4 बजे से होगी। कथा बागेश्वर धाम सरकार पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से 28 अप्रैल से 4 मई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी।
कथा के लिए एक लाख वार्गफीट में तीन पंडालों को बनाया जा रहा है, जिसमें हजारों भक्तों के बैठने के लिए समुचित बैठक व्यवस्था रहेगी, राजस्थान के मुख्य खाटू श्याम मंदिर की प्रतिकृति मंच पर बनाई जा रही है जिसमें खाटू श्याम बाबा का दरबार भी बनाया जा रहा है, कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान का मनोहारी श्रृंगार होगा और महाआरती की जाएगी।
कथा के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा के पहले दिन 28 अप्रैल को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजन संध्या रात 8:00 बजे से रहेगी, उसके बाद 29 अप्रैल को गीतावेन रबारी की भजन संध्या होगी।
मुख्य यजमान अक्षत रामचंद्र चौधरी (खातीपुरा) ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार का 2 मई को दिव्य दरबार भी समदा लगेगा जिसमे दुखी पीड़ित व्यक्ति की अर्जी भी लगेगी। भक्ति में वक्त रखेंगे, कथा में प्रतिदिन हजारों भक्त जुटकर कथा सुनेंगे। पंडित शास्त्रीं कथा में विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे। सात दिनों तक जमकर भक्ति की धारा बहेगी। कथा के लिए भव्य पंडाल बनाए गए है जिसमे भक्त बैठकर कथा सुनेगे, इस आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरणों में है कई दिनों से पंडाल तैयार किया जा रहा है।
मां कनकेश्वरी गरबा परिसर, आई टी आई रोड पर आयोजित होने जा रही है इस कथा में इंदौर सहित पूरे प्रदेश भर के भक्त जुटेंगे। पूरा आयोजन की व्यवस्था संभालने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है, कथा में साधु संत भी सम्मिलित होंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में लग रहा बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार, इस दिन से दिखेगा चमत्कार












Click it and Unblock the Notifications