Indore News: इंदौर में लग रहा बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार, इस दिन से दिखेगा चमत्कार
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में एक बार फिर बागेश्वर सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगने जा रहा है। अबकी बार बागेश्वर सरकार इंदौर में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे, जहां शहर के मां कनकेश्वरी ग्राउंड में होने जा रहे इस भव्य और दिव्य आयोजन को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है।
लंबे वक्त के बाद बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इंदौर में आगमन हो रहा है, जहां बागेश्वर सरकार के आगमन को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है। इंदौर में बागेश्वर सरकार 28 अप्रैल से 4 मई तक श्रीमद् भागवत कथा भक्तों को श्रवण कराएंगे।

इंदौर के मां कनकेश्वरी ग्राउंड में होने जा रही बागेश्वर सरकार की श्रीमद् भागवत कथा 28 अप्रैल से 4 मई तक चलेगी, जहां रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन होगा। वहीं इसके बाद भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इससे पहले भी बागेश्वर सरकार इसी मैदान पर दिव्य दरबार लगा चुके हैं, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं अबकी बार भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या बागेश्वर सरकार की श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
इंदौर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां MLA रमेश मेंदोला ने रणजीत हनुमान मंदिर पर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए, तो वहीं बागेश्वर सरकार के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण भी भगवान को भेंट किया। रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचे दादा दयालु यानि MLA रमेश मेंदोला के साथ कथा के यजमान अक्षत चौधरी समेत तमाम भक्तजन नजर आ रहे थे, जहां सभी ने भगवान के दर्शन और पूजन करने के साथ ही भगवान को श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र भेंट किया।
ये भी पढ़े- Ujjain News: नाले के पानी में डुबकी लगाने लगे कांग्रेस प्रत्याशी, कुछ ऐसा है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications