Bageshwar dham sarkar को मिला कथावाचक प्रदीप मिश्रा का साथ, समर्थन में कही ये बड़ी बात
गुजरात में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए बेहद खास संदेश दिया है।

Recommended Video

इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसके पीछे की वजह उन्हें मिली चुनौती है, वहीं बागेश्वर धाम सरकार ने नागपुर की समिति से मिली चुनौती को स्वीकार लिया है, साथ ही उन्होंने चुनौती देने वालों को आने-जाने का खर्च और सुरक्षा देने का वादा भी किया है। उधर, बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट की जा रही है, तो वहीं अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में कथावाचक प्रदीप मिश्रा भी उतर आए हैं, जहां गुजरात में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए बेहद खास संदेश दिया है।

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने दिया खास संदेश
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, जो सनातन धर्म की ओर अग्रणी बढ़ते हैं, उनके बीच में अटकल देने वाले आते हैं, और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से इतना ही कहना चाहूंगा इस व्यासपीठ से, सनातनी कभी अकेला नहीं होता, उसके साथ मेरा राम, कृष्णा और शिव भी होता है। सनातन धर्म की ध्वजा जो आगे बढ़ाएगा, जो भी आगे बढ़ाएगा, उसके साथ आपके कदम चलना चाहिए। वहीं इससे पहले भी बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में तमाम साधु संतों के बयान सामने आ चुके हैं। वहीं अब कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भी बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में बयान दिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बागेश्वर धाम सरकार से जुड़ा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा, जहां लगातार इस मामले को लेकर बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
हाल ही में लोगों की समस्याएं दूर करने और लोगों के मन की बात जान लेने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर की एक समिति ने चैलेंज दिया था, जिसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर की समिति का चैलेंज स्वीकार करते हुए समिति के सदस्यों को दरबार आने का आमंत्रण दिया था। साथ ही उन्होंने दरबार में आने जाने का खर्च और साथ ही साथ समिति सदस्यों को सुरक्षा देने का वादा भी किया था। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में पोस्ट और अलग-अलग तरह के बयान देखने और सुनने मिल रहे थे।

सोशल मीडिया पर छाए बागेश्वर धाम सरकार
सोशल मीडिया पर इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छाए हुए हैं, जहां अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर धाम सरकार जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। इतना ही नहीं बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में पोस्ट रुकने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब बागेश्वर धाम सरकार के इस पूरे मामले पर सियासत का सिलसिला भी तेज होता नजर आ रहा है, जहां अब अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता भी इस मामले पर अपना बयान देते दिखाई दे रहे हैं। बहरहाल, नागपुर से उठा मामला अब रायपुर जा पहुंचा है। वहीं अब यह मामला कहां जाकर थमता है, यह देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़े- MP : अनादिकाल से चले आ रहे षडयंत्र...बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में मंत्री उषा ठाकुर का बयान












Click it and Unblock the Notifications