MP : अनादिकाल से चले आ रहे षडयंत्र...बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में मंत्री उषा ठाकुर का बयान

इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं अब मंत्री उषा ठाकुर ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है।

indore

इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसके पीछे की वजह उन्हें मिली चुनौती है, वहीं बागेश्वर धाम सरकार ने नागपुर की समिति से मिली चुनौती को स्वीकार लिया है, साथ ही उन्होंने चुनौती देने वालों को आने - जाने का खर्च और सुरक्षा देने का वादा भी किया है। उधर, बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट की जा रही है, तो वहीं अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मैदान संभाल लिया है, जहां मंत्री उषा ठाकुर ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है।

मंत्री उषा ठाकुर ने कही ये बात

मंत्री उषा ठाकुर ने कही ये बात

बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में बयान देते हुए मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, जब-जब राष्ट्र द्रोहियों को कष्ट होगा की सनातन दृढ़ता से, मजबूती से खड़ा है, तब-तब इस प्रकार के षड्यंत्र अनादि काल से ही चले आ रहे हैं। वहीं इससे पहले भी बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में तमाम नेताओं के बयान सामने आ चुके हैं। अब एक बार फिर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने भी बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में बयान दिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बागेश्वर धाम सरकार से जुड़ा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा, जहां लगातार इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

हाल ही में लोगों की समस्याएं दूर करने और लोगों के मन की बात जान लेने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर की एक समिति ने चैलेंज दिया था, जिसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर की समिति का चैलेंज स्वीकार करते हुए समिति के सदस्यों को दरबार आने का आमंत्रण दिया था। साथ ही उन्होंने दरबार में आने जाने का खर्च और साथ ही साथ समिति सदस्यों को सुरक्षा देने का वादा भी किया था। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में पोस्ट और अलग-अलग तरह के बयान देखने और सुनने मिल रहे थे।

सोशल मीडिया पर छाए बागेश्वर धाम सरकार

सोशल मीडिया पर छाए बागेश्वर धाम सरकार

सोशल मीडिया पर इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छाए हुए हैं, जहां अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर धाम सरकार जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। इतना ही नहीं बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में पोस्ट रुकने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब बागेश्वर धाम सरकार के इस पूरे मामले पर सियासत का सिलसिला भी तेज होता नजर आ रहा है, जहां अब अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता भी इस मामले पर अपना बयान देते दिखाई दे रहे हैं। बहरहाल, नागपुर से उठा मामला अब रायपुर जा पहुंचा है। वहीं अब यह मामला कहां जाकर थमता है, यह देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़े- Bageshwar dham sarkar को मिला कैलाश विजयवर्गीय का साथ, समर्थन में कही ये बड़ी बात

Shahneel Gill: क्रिकेटर शुभमन गिन की बहन को देखा क्या, मॉडल जैसी हैं खूबसूरत, वायरल हुई Bold Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+