Indore : शादी के रिसेप्शन से लिफाफा भरा बैग चोरी, बिन बुलाए पहुंची युवतियों ने दिया वारदात को अंजाम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला घटना क्रम निकलकर सामने आया है, जहां लगातार चोरी की वारदात बढ़ती चली जा रही है। इसी के साथ चोरी की घटनाएं शादी और रिसेप्शन जैसे समारोह से निकलकर भी सामने आ रही है। हाल ही में ऐसा ही घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां कनाडिया में एक परिवार के शादी समारोह से लिफाफे से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसमें लाखों रुपए का कैश और गिफ्ट लेकर तो महिलाएं फरार हो गई। इस घटनाक्रम की जानकारी तब मिली जब परिवार को कीमती गिफ्ट और लिफाफे से भरा बैग दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद तुरंत गार्डन के सीसीटीवी कैमरे देखे गए, जिसमें दो महिलाएं गिफ्ट और किस से भरा बैग लेकर जाती हुई नजर आई।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
शादी समारोह में परिवार की महिला ने कुछ कीमती गिफ्ट और लिफाफे एक बैग में रख दिए थे, जिसके बाद वह नजदीक की कुर्सी पर जाकर बैठ गई, उसके तुरंत बाद जब देखा गया तो बैग गायब नजर आया, जिसके बाद रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। काफी देर तक की गई पूछताछ के बाद भी बैग नहीं मिला तो गार्डन के सीसीटीवी कैमरे देखे गए, जिसमें 2 युवतियां बैग ले जाती दिखाई दे रही हैं। वहीं पुलिस ने युवतियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, यह दोनों ही युवतियां बिना बुलाए शादी में पहुंची थी, जहां परिवार जनों ने उन्हें रिश्तेदार समझकर शादी में एंट्री दे दी थी।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
ऐसा पहली बार नहीं है जब शादी समारोह से एक बैग या अन्य जरूरी सामानों की चोरी की वारदात सामने आई है। इससे पहले भी अलग-अलग इलाकों से इस तरह के घटनाक्रम सामने आते रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर कनाडिया क्षेत्र से सामने आए इस मामले ने सभी को हैरान कर कर रख दिया है, जहां लोग शादी समारोह में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर खासी सावधानी बरतें हुए हैं। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस युवतियों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। पुलिस पता लगाएगी कि, इस पूरे घटनाक्रम में किस गैंग का हाथ है।












Click it and Unblock the Notifications