Badshah के गाने से शिव भक्त आहत, बोले- जब तक माफी नहीं, तब तक इंदौर में एंट्री नहीं

बादशाह के एलबम सॉन्ग में भगवान भोलेनाथ के नाम को लेकर आपत्ति ली गई है, जहां इंदौर में परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है.

indore

Recommended Video

    महाकाल के पुजारी महादेव के साथ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से भड़के,देखे ये बड़ी खबर

    Badshah की ओर से एक एलबम लॉंच किया गया है, जिसके गाने में भगवान भोलेनाथ के नाम के साथ बादशाह अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है, इसी को लेकर देशभर में महादेव भक्तों के बीच नाराजगी है और अलग-अलग शहरों में इसका विरोध भी किया जा रहा है, वहीं अब विरोध की ये आंच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंच चुकी है, जहां परशुराम सेना की ओर से बादशाह का पुतला जलाया गया, और बादशाह के खिलाफ शिकायती आवेदन पुलिस को दिया गया। साथ ही सेना सदस्यों ने बादशाह पर एफआईआर ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

    संगठन ने दी चेतावनी

    परशुराम सेना के अनूप शुक्ला ने बताया कि, बादशाह रैपर गायक अपने गाने के दौरान तीन बार भगवान भोलेनाथ का नाम ले रहा है, और साथ ही अपशब्द का इस्तेमाल कर रहा है, जिस गाने में यदि वह भगवान का नाम ले रहा है तो भक्ति स्वरूप गाना होना चाहिए, किंतु उसके अंदर अभद्रता पूर्वक बातें कर रहा है, गंदी बातें कर रहा है। ऐसे रैपर के खिलाफ परशुराम सेना के माध्यम से साधु संन्यासियों के सानिध्य में एडवोकेट के माध्यम से, चुकी हम संस्कारों की बात करते हैं, इसलिए एफ. आई.आर.दर्ज कराने की बात कही है, और यदि प्रकरण दर्ज नहीं होता तो जिला न्यायालय में जाकर उसके खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज कराई जाएगी। विरोध स्वरूप पुतला जलाया है, और यदि एफआईआर नहीं हुई तो विरोध स्वरूप चौराहे-चौराहे पर पुतला जलाया जाएगा। साथ ही जब तक वह माफी नहीं मांगेगा, तब तक बादशाह इंदौर शहर में तो नहीं घुस सकेगा।

    बादशाह का पुतला जलाया

    सिंगर बादशाह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में परशुराम सेना के कार्यकर्ता पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे थे, जहां सेना सदस्यों ने अपनी मांग पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखते हुए बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान परशुराम सेना के अनूप शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो परशुराम सेना की ओर से बादशाह का पुतला जलाया गया, और बादशाह के खिलाफ शिकायती आवेदन पुलिस को दिया गया। साथ ही सेना सदस्यों ने बादशाह पर एफआईआर ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

    ये भी पढ़े- Badshah के एलबम पर बवाल, भोलेनाथ के साथ अश्लील शब्द जोड़ने पर महाकाल मंदिर के पुजारी हुए गुस्सा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+