Khandwa news : पैदा हुआ विचित्र बच्चा, 4 पैर और 4 कान देख हर कोई हैरान

खंडवा, 9 अक्टूबर : मध्य प्रदेश के खंडवा में इन दिनों कुदरत का चमत्कार देख हर कोई हैरान है, जहां एक महिला ने ऐसे विचित्र बच्चे को जन्म दिया, जिसके चार पैर और चार कान थे। खंडवा के पास मूंदी के सिविल अस्पताल में जन्म लेने वाले इस बच्चे ने भले ही आधे घंटे में ही दम तोड़ दिया हो, लेकिन बावजूद इसके इस बच्चे को देखने दूर-दूर से लोग अस्पताल पहुंच रहे थे। वहीं इस बच्चे को जिसने भी देखा, वह देखकर हैरान रह गया, जहां अब लोग इसे कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं। उधर, बच्चे की मौत के बाद उसके माता-पिता दुखी हैं।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

यह पूरा मामला खंडवा जिले के मूंदी का है, जहां सिविल अस्पताल में महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया। इस विचित्र बच्चे का एक सिर, चार पैर और 4 कान नजर आ रहे थे। जिले के सिमरिया गांव की रहने वाली महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। जन्म के महज आधे घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का शरीर बड़ा ही विचित्र नजर आ रहा था। उधर, जैसे ही लोगों तक इस बात की सूचना लगी, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग इस बच्चे को देखने अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

मुश्किल होता है इस तरह के बच्चों का जीवित रहना

मुश्किल होता है इस तरह के बच्चों का जीवित रहना

विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के बच्चों का जीवित रहना बेहद ही मुश्किल रहता है। यही कारण रहा कि, चार पैर और चार कान वाला यह नवजात जन्म लेने के आधे घंटे बाद ही मौत का शिकार हो गया। विशेषज्ञों की मानें तो इससे पहले भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से इस तरह के घटनाक्रम देखने मिले हैं, जहां कहीं दो सिर वाला बच्चा देखने मिला है, तो वहीं कहीं - कहीं दो पैर और चार हाथों वाला बच्चा भी देखने मिला था। इस तरह के बच्चों का जीवित रहना मुश्किल रहता है। यही कारण है कि, बच्चे ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाते।

ग्रामीणों में चली अलग-अलग चर्चाएं

ग्रामीणों में चली अलग-अलग चर्चाएं

इस पूरे घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं चलती नजर आई, जहां कोई बच्चे को प्रेत बाधा का असर बता रहा था, तो कोई बच्चे को जादू टोने से जोड़कर देख रहा था। उधर, कोई कोई बच्चे को ईश्वर का रूप मान रहा था, तो कोई इसे महज एक घटनाक्रम करार दे रहा था। कुल मिलाकर देखा जाए तो खंडवा जिले के मंदी में महिला ने लगभग 4 दिन पहले एक ऐसे विचित्र बच्चे को जन्म दिया था, जिसके चार पैर और 4 का नजर आ रहे थे। वहीं जन्म के आधे घंटे बाद ही इस बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+