Ram Mandir: राम मंदिर देखने के लिए घर से भागी दो नाबालिग बहनें, इस वजह से ऑटो वाले ने पहुंचा थाने

Ram Mandir: इंदौर में अयोध्या जाने को लेकर अनोखा मामला सामने आया है। यहां 2 सगी बहनें अयोध्या जाने के लिए घर से भाग गईं। दोनों की उम्र महज 14-15 साल है।  

Ram Mandir: मध्य प्रदेश के इंदौर से राम भक्ति का अनोखा मामला सामने आया है। यहां की दो सगी बहनें घरवालों से नाराज होकर अयोध्या जाने का फैसला किया। इसके बाद वो ऑटो में बैठीं। इस दौरान ड्राइवर को कुछ गड़बड़ लगा तो वो बच्चियों को सीधे थाने ले गया। यहां बच्चियों की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि, दोनों को समझ कर घर पहुंचाया गया।

मामला इंदौर का है। घरवालों से नाराज होकर दो नाबालिग बहाने स्कूल यूनिफॉर्म में अयोध्या जाने के लिए निकल पड़ीं। जैसे ही वो ऑटो में बैठीं, ऑटो चालक ने दोनों को ले जाकर महिला थाने पहुंचा दिया। यहां बच्चियों से महिला थाने में पूछताछ की गई।

Ram Mandir:

इस दौरान उन्होंने बताया, हम दोनों सगी बहनें हैं। घर में हमारी कोई सुनता नहीं है। इसलिए हम लोग परेशान होकर अयोध्या में होने वाली रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर से निकल पड़े। अयोध्या में हमें खाना और रहना फ्री में मिलेगा।

इस अनोखे मामले में ऑटो चालक मनीष ने जानकारी दी, बच्चियां ऑटो में बैठीं और कहने लगीं कि अयोध्या जाना है। इस पर मुझे कुछ डाउट हुआ तो उनसे बातचीत की और पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं, एडिशनल डीसीपी प्रियंका डुडवे के जानकारी अनुसार बच्चियां घरवालों से नाराज होकर अयोध्या जा रही थीं। ऑटो वाले ने सूझबूझ दिखाते हुए उनको थाने ले आया। हमने उनके घरवालों को समझाकर छात्राओं को घर पहुंचा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+