Ratlam में ऑटोमोबाइल कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव, सैंकड़ों युवाओं को मिलेगी नौकरी, ऐसे करें आवेदन
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुजुकी मोटर्स (गुजरात) द्वारा कम्पनी के हंसलपुर प्लांट के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन 5 सितम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न व्यवसायों फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एण्ड डाई, मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, ट्रेक्टर मैकेनिक, पेंटर के लगभग 400 रिक्त पदों पर कम्पनी द्वारा भर्ती की जाएगी।

कुछ इस तरह लगेगा रोजगार मेला
प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था यू.पी.एस. अहिरवार ने बताया कि, विशिष्ट प्लेसमेंट कैम्पस के लिए आवेदक की योग्यता 40 प्रतिशत के साथ 10 वीं एवं 50 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कैम्पस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन पंजीयन लिंक पर पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं तथा 5 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे आईटीआई रतलाम में उपस्थित होकर कैम्पस में भाग ले सकते हैं। आयोजन के दिन आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। ड्राईव में प्रतिभागियों हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। रतलाम में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: मेट्रो ट्रेन का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन से ट्रैक पर भरेगी रफ्तार












Click it and Unblock the Notifications