Indore News: रशियन और अफ्रीकन दिखाएंगे जादू, कुछ ऐसा है देश का पहला एशियाड सर्कस
भारत का सबसे बड़ा एशियाड सर्कस मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महालक्ष्मी ग्राउंड में शुरू होने जा रहा है। इंदौर एशियाड सर्कस पिछले 34 साल से अपने विभिन्न कलाकारों के साथ पूरे भारतवर्ष में अनेको प्रस्तुति देने के बाद इंदौर शहर में अपने 100 से अधिक कलाकार व साथियों के साथ 40 दिनों तक रंगारंग प्रस्तुति देने को तैयार है।
सर्कस के आयोजक राजू पहलवान व मैनेजर शिव बहादुर सिंह ने बताया कि, सर्कस पिछले 34 साल पहले 1990 में यूपी के शहर लखनऊ से इसकी शुरुआत हुई, रशियन, अफ्रीकन नेपाली, दार्जिलिंग, के कलाकार द्वारा मुख्य प्रस्तुतियां दीगई, रशियन रिंग डांस, रशियन प्लास्टिक बोनस, रशियन लड़कियों द्वारा तीरंदाजी व अफ्रीकन कलाकारों द्वारा जिमनास्टिक, ओके बंबू बैलेंस, फायर डांस रिंग डांस साइकिल प्रोग्राम, स्पेशल मौत के गोले में तीन मोटरसाइकिल चालक अपनी प्रस्तुति देंगे, जमीन से 60 फीट ऊंचाई पर हवाई झूले की प्रस्तुति, चार-चार फीट के छोटे छोटे जोकर जो पब्लिक का मनोरंजन करेंगे, पवेलियन डॉग शो, ऑस्ट्रेलिया तोते आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सर्कस के अंदर कुल 30 तरह के प्रोग्राम को दर्शाया जाएगा प्रत्येक शो ढाई घंटे का रहेगा, जिसके अंदर 100 से अधिक कलाकार विभिन्न प्रकार की अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे, रोजाना 3 शो का आयोजन किया जाएगा। संस्थापक द्वारा बताया गया है कि, सर्कस के अंदर पूर्णता पारिवारिक माहौल रहेगा, हर जगह सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध रहेंगे, ताकि सर्कस में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए खाने-पीने के स्टॉल की व्यवस्था भी की गई है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो भारत का सबसे बड़ा एशियाड सर्कस मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महालक्ष्मी ग्राउंड में शुरू होने जा रहा है, जहां सर्कस को लेकर तैयारियों का सिलसिला अब शुरू हो चुका है
ये भी पढ़े- Bhagoria Festival: क्या भगोरिया में भागकर होती है शादी?, जयस अध्यक्ष ने बताया सच












Click it and Unblock the Notifications