Indore news: कागज की कतरन से कलाकार ने बनाई सुंदर कलाकृति, निगम कमिश्नर ने की तारीफ
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही इंदौर के कलाकार सुनिल व्यास द्वारा वेस्ट टू आर्ट पर आधारित वेस्ट जिंस और कपड़ों की 5 हजार कतरनों की कटिंग से निगमायुक्त हर्षिका सिंह का 2 बाय 3.5 फीट साइज का पोर्टेड 15 दिन में बनाकर निगमायुक्त को सौंपा गया।
साथ ही निगमायुक्त महोदया द्वारा व्यास की अन्य कलाकृतियों का भी अवलोकन करते हुए, वेस्ट के माध्यम से कि गई आकर्षक कलाकृतियों की प्रशंसा की गई। विदित हो कि कलाकार व्यास द्वारा वेस्ट टू आर्ट के माध्यम से विभिन्न राजनेता व अधिकारियो को उनके पोर्टेड फोटो भेंट किया जा चुका है।

वेस्ट मटेरियल से बनाई कलाकृति
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इससे पहले भी अलग-अलग कलाकृतियां वेस्ट मटेरियल से बनाई जा चुके हैं, जहां अब एक बार फिर कलाकार की ओर से बेहद ही शानदार पोट्रेट फोटो तैयार किया गया है। इस पोट्रेट फोटो को निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने भी देखा और पोट्रेट फोटो की जमकर सराहना की है। बता दें कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार छठी बार नंबर 1 का पायदान हासिल किया है तो वहीं इंदौर अब स्वच्छता का सातवां आसमान छूने के लिए तैयार नजर आ रहा है। इसी के अंतर्गत शहर में स्वच्छता को लेकर अलग-अलग अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर कई मामलों में नंबर वन है, स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- MP news: झमाझम बारिश से भीगा निमाड़, इस जिले में पिछले 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश












Click it and Unblock the Notifications