MP news: झमाझम बारिश से भीगा निमाड़, इस जिले में पिछले 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।
बड़वानी जिले में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। बड़वानी जिले में बारिश के आंकड़े की बात करें तो जिले में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।

24 घण्टे में सर्वाधिक वर्षा
बड़वानी में पिछले 24 घण्टों में सर्वाधिक 45.2 मिलीमीटर वर्षा बड़वानी में दर्ज हुई है। इस दौरान जिले में औसत रूप से 18.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है। विगत 24 घण्टे के दौरान जिले के 10 वर्षामापी केन्द्रों में से बड़वानी में 45.2 मिलीमीटर, पाटी में 37.0 मिलीमीटर, अंजड में 22.0 मिलीमीटर, ठीकरी में 26.4 मिलीमीटर, राजपुर में 9.0 मिलीमीटर, सेंधवा में 22.0 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 4.0 मिलीमीटर, वरला में 5.2 मिलीमीटर, पानसेमल में 0.0, निवाली में 16.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
अन्य जगहों का रहा ऐसा हाल
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक तक बड़वानी में 187.7 मिलीमीटर, पाटी में 107.7 मिलीमीटर, अंजड़ में 138.8 मिलीमीटर, ठीकरी में 217.1 मिलीमीटर, राजपुर 211.6 मिलीमीटर, सेंधवा 190.0 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 308.0 मिलीमीटर, वरला में 214.3 मिलीमीटर, पानसेमल में 175.8 मिलीमीटर तथा निवाली में 191.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। जिले की औसत वर्षा दिनांक तक 194.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष आज के ही दिनांक तक बड़वानी में 75.3 मिलीमीटर, पाटी में 123.0 मिलीमीटर, अंजड़ में 105.0 मिलीमीटर, ठीकरी में 65.2 मिलीमीटर, राजपुर में 147.0 मिलीमीटर, सेंधवा में 135.2 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 256.0 मिलीमीटर, वरला में 231.8 मिलीमीटर, पानसेमल में 234.8 मिलीमीटर एवं निवाली में 128.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष दिनांक तक जिले में 160.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर जिले में जमकर बरस रहे बदरा, पिछले 24 घंटे में हुई पौने 3 इंच से अधिक वर्षा












Click it and Unblock the Notifications