Indore News: सेल्फी के चक्कर में चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया। इसी बीच प्रचार- प्रसार के दौरान कुछ घटनाएं भी सामने आ रही है। ऐसा एक मामला इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। जहां पर कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार जनसंपर्क के दौरान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार गुरुवार को मऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोदरिया के तेजाजी मोहल्ले में जनसंपर्क कर रहे थे इसी दौरान एक युवक शिल्पी स्टिक से उनके पास सेल्फी लेने के लिए आया तभी सेल्फी स्टिक उनके सिर में लग गई और वह बैलेंस नहीं बना पाए, जिससे वे स्लिप होने के कारण नीचे गिर गए। नीचे गिरने से उनके सिर और पैर में गंभीर चोटे आई हैं।

Antar Singh Darbar, contesting elections from Mhow accident while taking selfie admitted to hospital

उनके बेटे अनूप सिंह दरबार ने बताया कि उनका इलाज इंदौर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां पर उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अंतर सिंह दरबार के समर्थक अस्पताल के बाहर पहुंच गए। बता दे कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण अंतर सिंह दरबार निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+